{"_id":"633362feb4671472411246ae","slug":"preparation-to-impose-charge-sheet-against-18-junks-meerut-news-mrt6071877192","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 कबाड़ियों के खिलाफ चार्जशीट लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 कबाड़ियों के खिलाफ चार्जशीट लगाने की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज के 18 शातिर कबाड़ियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सदर बाजार थाने में इन कबाड़ियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, एक कबाड़ी ने कोर्ट में सेरेंडर के लिए अर्जी डाली है। इन आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।
15 अप्रैल 2021 को कबाड़ी जीशान उर्फ पव्वा, मोहसिन, साकिब उर्फ गद्दू, सोनू उर्फ तोतला, सुहैल उर्फ शीला, जावेद, अफजाल, जुनैद उर्फ जुन्नू, अरशद उर्फ लंगड़ा, साजिद, मोहसिन सहित अन्य के खिलाफ
केस दर्ज किया गया था। इस मामले में एक कबाड़ी मोहसिन फरार है। उसकी ओर से सोमवार को कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दायर की गई है। वहीं अन्य आरोपी जेल जा चुके हैं। पुलिस ने मोहसिन कबाड़ी के घर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया था। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया कि मोहसिन के जेल जाने के बाद जल्द ही मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी जाएगी।