फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparation intensified: CM Yogi visit Meerut on the occasion of Revolution Day

तैयारी तेज: सीएम योगी आदित्यनाथ 10 मई को आएंगे मेरठ, इधर-उधर दौड़ते रहे अधिकारी, ये रहेगा कार्यक्रम

Sun, 08 May 2022 11:14 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 May 2022 11:14 AM IST
सार

सीएम योगी मेरठ के भैसाली में बन रही रैपिड रेल टनल को देखेंगे। इसके बाद कमिश्नरी में लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक के बाद विक्टोरिया पार्क में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम देखेंगे और इसके बाद शाम को शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड सिस्टम का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Preparation intensified: CM Yogi visit Meerut on the occasion of Revolution Day
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ में दस मई को क्रांति दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन ने जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी है। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, आईजी प्रवीण कुमार और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सीएम योगी के हेलीकॉप्टर के लिए पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कमिश्नरी आवास चौराहे के पास लगी 1857 की क्रांति के अमर नायक शहीद धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा का निरीक्षण किया और यहां की साफ-सफाई और रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शहर के प्रमुख क्रांति स्थल पर जा सकते हैं। 10 मई को मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। यहां से वह सबसे पहले यहां बनाए गए ट्रांजिट होस्टल का लोकार्पण करेंगे। वह शताब्दी नगर और लोहिया नगर में बने पीएम आवास का भी लोकार्पण कर सकते हैं। 
विज्ञापन


यहां से सीएम का काफिला सीधे कमिश्नरी आवास चौराहा स्थित शहीद धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा पर पहुंचेगा। कोतवाल की प्रतिमा की माल्यार्पण करने के बाद भैसाली में बन रही रैपिड रेल टनल को देखेंगे। इसके बाद कमिश्नरी में लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा बैठक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर में बड़ा हादसा: फैक्टरी में लगी भीषण आग, तेज धमाकों से दहल उठा इलाका, तीन लोगों की मौत

यह रहेगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ पहुंचने का कार्यक्रम प्रशासन के पास पहुंच चुका है। सीएम योगी 10 मई को स्टेट प्लेन से गाजियाबाद हिंडन एयरबेस पहुंचेंगे। यहां से शाम 4:20 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। रात 8:40 बजे हिंडन के लिए रवाना होंगे। चार घंटे से ज्यादा समय रहेंगे मेरठ। 

सीएम योगी आदित्यनाथ यहां विकास कार्य और कानून व्यवस्था की बैठक आयुक्त सभागार में करेंगे। शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड सिस्टम गैलरी और ट्रांजिट होस्टल का लोकार्पण करेंगे। विक्टोरिया पार्क में होने वाले संस्कृतिक समारोह में भी जाएंगे। शहीद धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

निगम ने शहर में शुरू की सफाई
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए नगर निगम के अधिकारी शहर की सड़क और सफाई का जायजा लेने के लिए निकल पड़े। कार्यवाहक नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने अन्य अधिकारियों को साथ लेकर शहर के माधवपुरम, ओडियान नाला आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साथ ही जहां निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए वहीं नालों की सफाई में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। जिन मार्गों से सीएम का काफिला गुजरेगा वह सड़क गड्ढामुक्त होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed