फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparation for election of corporation executive intensified

निगम कार्यकारिणी के चुनाव की तैयारी तेज

Thu, 28 Jan 2021 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Preparation for election of corporation executive intensified
मेरठ। लंबे इंतजार के बाद 30 जनवरी को प्रस्तावित नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इसमें फतह के लिए भाजपा और सर्वदलीय पार्षद खेमे ने चुनावी गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। सर्वदलीय पार्षद खेमे की बैठक बुधवार को महापौर कैंप कार्यालय पर हुई। वहीं, भाजपा की प्रस्तावित बैठक पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल के देहांत के कारण स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी में 12 सदस्यों का निर्वाचन होता है। इसे ही निगम की कैबिनेट माना जाता है। निगम कार्यकारिणी के 6 सदस्यों का चुनाव सात सितंबर 2020 को हुआ था। बाकी बचे छह सदस्यों का चुनाव नहीं कराया जा रहा था। भाजपा और सर्वदलीय पार्षद लगातार चुनाव की मांग कर रहे थे। महापौर के निर्देश पर निगम ने बाकी छह सदस्यों का चुनाव 30 जनवरी को घोषित कर दिया। इसमें अपने ज्यादा से ज्यादा सदस्य जिताने के लिए भाजपा और सर्वदलीय पार्षद खेमे ने तैयारी शुरू कर दी है। पिछले चुनाव में भाजपा और सर्वदलीय पार्षद खेमे के 3-3 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। दोनों तरफ से बराबर सदस्यों का नामांकन होने से चुनाव नहीं हुए थे। महापौर की वोट के साथ सर्वदलीय पार्षद खेमे के पास फिलहाल चार वोट हैं। उप महापौर के लिए सर्वदलीय पार्षद खेमे को जहां सात वहीं, भाजपा को 4 मतों की जरूरत है। इसलिए भाजपा को न केवल पूरी ताकत झोंकनी होगी बल्कि रणनीति से भी काम करना होगा।
विज्ञापन

सर्वदलीय पार्षद खेमे ने नहीं खोले पत्ते
सपा में शामिल होने के बाद निगम राजनीति में और मजबूत हुईं महापौर सुनीता वर्मा ने बुधवार को सूरजकुंड स्थित कैंप कार्यालय पर सर्वदलीय पार्षद खेमे के पार्षदों के साथ बैठक करके चुनाव में उतरने वाले सदस्यों के बारे में विमर्श किया। हालांकि महापौर खेमे ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं कि वह तीन सदस्यों को लड़ाएंगे या चार को। यदि किसी भी तरफ से चार सदस्य में उतारे गए तो चुनाव होना निश्चित है। यदि दोनों खेमों से तीन-तीन पार्षदों ने पर्चा भरा तो पहले की तरह चुनाव निर्विरोध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed