फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparation for action against the police of the nauchandi in the case of rape of the child

बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में नौचंदी पुलिस पर कार्रवाई की तैयारी

Wed, 17 Mar 2021 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Preparation for action against the police of the nauchandi in the case of rape of the child
बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में नौचंदी पुलिस पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। हरदोई की चार साल की बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में नौचंदी थाना पुलिस पर कार्रवाई हो सकती है। मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच चुका है।
हरदोई के मूल निवासी भीख मांगने वाला परिवार दो सप्ताह पहले गढ़ रोड स्थित सोहराब डिपो पर आया था। इसी दौरान रात में स्कूटी सवार युवक नौशाद उनकी चार साल की बच्ची को अगवा करके ले गया। आठ घंटे बाद लावारिस हालत में बच्ची सूरजकुंड के पास से मिली थी। पुलिस की कार्यशैली को लेकर अधिकारियों और मानवाधिकार में इसकी शिकायत की गई। थाना पुलिस ने बरामदगी होने के बाद बच्ची को गुपचुप तरीके से उसके परिजनों के साथ हरदोई भेज दिया था। पुलिस अधिकारियों ने थाना पुलिस को जमकर फटकार लगाई और बच्ची को हरदोई से लाकर मेडिकल और 164 का बयान कराने के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि बच्ची के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों की फटकार के बाद नौचंदी थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी थी। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed