{"_id":"6a2978013ac366ff650de39f","slug":"prepaid-meters-will-become-postpaid-only-after-being-recharged-meerut-news-c-72-1-mct1004-154535-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रिचार्ज कराने के बाद ही पोस्टपेड होंगे प्रीपेड मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रिचार्ज कराने के बाद ही पोस्टपेड होंगे प्रीपेड मीटर
विज्ञापन
शहर में पोस्टपेड होने से रह गए निगेटिव बैलेंस वाले 3500 स्मार्ट प्रीपेड मीटर
-निगेटिव बैलेंस खत्म होते ही ये मीटर भी हो जाएंगे पोस्टपेड
-महानगर में 1.18 लाख उपभोक्ताओं के यहां लगे थे स्मार्ट प्रीपेड मीटर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। महानगर में निगेटिव बैलेंस वाले 3500 स्मार्ट प्रीपेड मीटर पोस्टपेड होने से रह गए हैं। इन कनेक्शन पर भी निगेटिव बैलेंस शून्य होते ही स्वत: ही पोस्टपेड हो जाएंगे लेकिन यह तभी संभव है जब उपभोक्ता अपने कनेक्शन मीटर को रिचार्ज कराएंगे। समय पर रिचार्ज कराने वाले अन्य सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर पोस्टपेड मोड में बदल चुके हैं और इन उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मई महीने के बाद बिजली बिल पहुंच रहे हैं।
मेरठ महानगर में लगभग चार लाख विद्युत उपभोक्ताओं में से एक लाख 18 हजार के यहां पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हुए थे। प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बढ़ते विरोध के बीच शासन ने सभी प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड मोड में बदलने का निर्णय लिया। इसके बाद उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लखनऊ ने स्मार्ट मीटर को प्रीपेड से पोस्टपेड करने का आदेश जारी कर दिया। इससे मेरठ महानगर में विद्युत उपभोक्ताओं के स्मार्ट प्रीपेड मीटर अब पोस्टपेड मोड में बदल गए हैं। केवल निगेटिव बैलेंस वाले 3500 स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही पोस्टपेड होने से रह गए हैं। जैसे ही उपभोक्ता अपने इन कनेक्शन को रिचार्ज कराएंगे तो बैलेंस शून्य होते ही सिस्टम द्वारा स्वत: ही बिजली कनेक्शन प्रीपेड से पोस्टपेड में बदल जाएगा।
मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्र का कहना है कि इन उपभोक्ताओं के मोबाइल पर 10 जून तक पोस्टपेड बिल पहुंच चुके हैं। बिल नहीं मिलने पर उपभोक्ता अपने यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप पर अपने कनेक्शन का बिल डाउनलोड कर सकते हैं। बिल जमा करने के लिए 15 दिन का समय उपभोक्ता को मिलेगा। 30 अप्रैल 2026 तक के बकाए का भुगतान दस किस्तों में करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता वाणिज्य द्वितीय महेश कुमार का कहना है कि उपभोक्ता के बिल प्रत्येक माह की एक से दस तारीख तक जारी किए जाएंगे। बिल की सूचना उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस व वाट्सऐप पर भेजी जाएगी। बिल जमा करने के लिए 15 दिन का समय रहेगा। यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप से उपभोक्ता अपनी दैनिक बिजली खपत देख सकते हैं। कोई समस्या होने पर ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यमों से बिल भुगतान किया जा सकता है।
मेरठ जोन द्वितीय में 4400 कनेक्शन नहीं हुए पोस्टपेड
मुख्य अभियंता वितरण मेरठ जोन द्वितीय के अंतर्गत आने वाले मेरठ जिले के देहात क्षेत्र और बागपत जिले में एक लाख आठ हजार स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हुए थे। इस जोन में भी निगेटिव बैलेंस वाले 4400 स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में नहीं बदल पाए हैं। इन कनेक्शनों की बिजली भी कटी हुई है। मुख्य अभियंता गुरजीत सिंह का कहना है कि जैसे ही ये उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करने के बाद ये कनेक्शन स्वत: ही पोस्टपेड में परिवर्तित हो जाएंगे।