फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pregnant beaten to death if dowry demand is not complete

दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 03 Oct 2017 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Tue, 03 Oct 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
Pregnant beaten to death if dowry demand is not complete
दहेज के लिए गर्भवती की हत्या

बिजनौर के धामपुर में दहेज में पांच लाख और बाइक की मांग पूरी न करने पर गर्भवती महिला की पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर पति, ससुर समेत आठ ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

 
दिल्ली के शाहदरा थाने के गांव दयालपुर भजनपुरा निवासी कासिफ ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने बहन शोबी (28 साल) की शादी करीब सात साल पहले धामपुर के मोहल्ला मछली बाजार में नसीम उर्फ कल्लू के साथ की थी। शादी में परिवार के लोगों ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि शोबी के सुसराल वाले इससे प्रसन्न नहीं थे। पांच लाख की नकदी और एक बाइक की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते रहते थे। सोमवार को भी पति नसीम ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। शोबी नौ माह की गर्भवती थी। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर देर रात वे लोग धामपुर पहुंचे तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


कोतवाल राजेश चौहान ने बताया कि शोबी के भाई कासिफ की तहरीर पर पति नसीम उर्फ कल्लू, ससुर अब्दुल सलाम, जेठ कौसर उर्फ कलवा, समद, सलीम, देवर चंदा, ननद नाभी, गुडिया और ननदोई शमीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने दबिश दी है। मगर, आरोपी घर से फरार है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed