फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PRD jawan dies in road accident in Bhawanpur of Meerut

Accident in Meerut: पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी से लौट रहे थे घर, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 18 Feb 2024 01:18 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 18 Feb 2024 01:18 AM IST
सार

Accident in Meerut : मेरठ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पीआरडी जवान की मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
PRD jawan dies in road accident in Bhawanpur of Meerut
पीआरडी जवान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित गोकुलपुर के सामने वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़े पीआरडी जवान नरेश (50) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर मेडिकल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भावनपुर ग्राम पंचगांव पट्टी अमर सिंह निवासी 50 वर्षीय नरेश पुत्र हरपाल सिंह पीआरडी में सेवारत थे। इस समय उनकी ड्यूटी सेल्स टैक्स कार्यालय में चल रही थी। शनिवार रात में ड्यूटी समाप्त होने के बाद वे अपने गांव जा रहे थे। गोकुलपुर के सामने सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ की ओर से जा रहे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टाइम बम से खलबली: स्लीपर सेल मॉड्यूल या चुनाव में दंगों की तैयारी? IB को इन सवालों के जवाबों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भावनपुर एसओ संजय द्विवेदी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

परिवार में मचा कोहराम 
गांव पंचगांव पट्टी अमर सिंह निवासी नरेश की सड़क हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पत्नी बबीता, बेटा डार्विन, कंचन, संध्या, निक्की, खुशी, चिंटू, रश्मि का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में भावनपुर एसओ संजय द्विवेद्वी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: BKU की पंचायत में बड़ा निर्णय: 'आंदोलन में टिकैत परिवार के एक सदस्य को खानी होगी गोली, हम पीछे नहीं हटेंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed