फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prayers will start in the church with flag hoisting

ऐतिहासिक चर्च में ध्वजारोण के साथ शुरू होगा प्रार्थनाओं का दौर

Fri, 04 Nov 2022 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Prayers will start in the church with flag hoisting
ध्वजारोहण के साथ चर्च में शुरू होंगी प्रार्थनाएं
विज्ञापन

सरधना। ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च पर कृपाओं की माता के 11 दिवसीय महोत्सव का शुक्रवार शाम ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ होगा। इस दौरान नौ दिन तक माला विनती, नौरोजी प्रार्थना और मिस्सा बलिदान कराया जाएगा। इस बार महा धर्माध्यक्ष आगरा महा धर्मप्रांत आल्बर्ट डिसूजा मुख्य अतिथि होंगे।
कोरोना के चलते दो साल बाद ऐतिहासिक चर्च पर महोत्सव का आयोजन हो रहा है। 13 नवंबर को चर्च में कृपाओं की माता का महोत्सव मनाया जाएगा। विशेष प्रार्थना होगी। फादर पाकिया नॉथन ने बताया कि चर्च प्रबंधन ने इस वर्ष के माता मरियम महोत्सव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। फादर ससिन बाबू ने बताया कि पंडाल कृपाओं की माता मरियम अस्पताल, एक पंडाल संत चार्ल्स इंटर कॉलेज, एक सेमीनरी और दो पंडाल चर्च में बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

चर्च के प्रवेश मार्ग, मुख्य इमारत व चर्च के प्रार्थना स्थल को एलईडी लाइटों से सजाया जाएगा। चार नवंबर को शाम चार बजे ध्वजारोहण होगा। 11 नवंबर तक प्रतिदिन शाम चार बबे नौरोजी प्रार्थना एवं पवित्र मिस्सा बलिदान होगा। 12 नवंबर को शनिवार सुबह आठ, 10 व शाम चार बजे मिस्सा बलिदान होगा। शाम छह बजे पवित्र मिस्सा बलिदान पंजाबी में व रात को आठ बजे प्रार्थना सभा होगी। 13 नवंबर को सुबह छह बजे मिस्सा बलिदान होगा। सुबह 10 बजे धर्माध्यक्षीय समारोही मिस्सा बलिदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्च प्रबंधक फादर पाकियानाथन ने बताया कि मुख्य अतिथि आल्बर्ट डिसूजा का संबोधन व12 बजे बीमारों को धार्मिक वस्तुओं की आशीष की जाएगी। दोपहर तीन बजे संत पापा ग्रेगोरी सोलहवें द्वारा बेगम को भेंट किए गए माता मरियम के तबररुक (रेलिक) के साथ चर्च से संत चार्ल्स कॉलेज तक शोभायात्रा व पवित्र यूखरिस्त की आशीष की जाएगी। देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन करेंगे। इसी क्रम में माता मरियम की प्रतिमा वापस चर्च में स्थापित की जाएगी और प्रार्थना के साथ महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed