फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prayers for peace and health during the Mother Mary Festival

Meerut News: माता मरियम महोत्सव में शांति और स्वास्थ्य के लिए की प्रार्थना

Tue, 04 Nov 2025 06:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Prayers for peace and health during the Mother Mary Festival
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में माता मरियम महोत्सव के चलते प्रार्थना करते श्रद्धालु। संवा
- कृपाओं की माता मरियम महोत्सव में विशेष प्रार्थना में पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कृपाओं की माता मरियम के महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु चर्च पहुंचे और माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन कर देश में सुख-शांति, बीमारों के स्वास्थ्य लाभ तथा अपने जीवन में कृपा की कामना की।
नौरोजी प्रार्थना सभा के दौरान फादर वेलेरियन पिंटो ने श्रद्धालुओं को माता मरियम के संदेश सुनाए। उन्होंने कहा कि माता मरियम प्रभु की अत्यंत कृपापात्र थीं और सभी स्त्रियों में धन्य मानी जाती हैं। परमेश्वर ने उन्हें इसलिए चुना क्योंकि वह पवित्र और शुद्ध थीं। धर्मगुरुओं ने अपने प्रवचनों में कहा कि कृपाओं की माता मरियम ईश्वरीय ज्ञान और दया की मूर्ति थीं। उन्होंने संसार को संवेदनशील बनने और दूसरों की सहायता करने का संदेश दिया। उन्होंने मुक्तिदाता प्रभु यीशु को जन्म देकर मानवता के उद्धार का मार्ग प्रशस्त किया।
विज्ञापन

प्रार्थना सभा के दौरान माता मरियम के भजनों का गायन, माला विनती, मिस्सा बलिदान तथा परम प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बीमारों और अपनी अर्जी भेजने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। फादर मार्टिन रावत ने बताया कि श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु एवं माता मरियम की कृपापूर्ण आस्था के साथ गुणगान किया और अपने गुनाहों की क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि हे माता मरियम, प्रभु यीशु से हमारे लिए प्रार्थना करें कि हमारे जीवन के कष्ट दूर हों, हम बुराई के मार्ग से बचें, रोगियों को स्वास्थ्य मिले और देश-विश्व में सुख, समृद्धि एवं अमन-शांति बनी रहे।

सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में माता मरियम महोत्सव के चलते प्रार्थना करते श्रद्धालु। संवा

सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में माता मरियम महोत्सव के चलते प्रार्थना करते श्रद्धालु। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed