फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prayagraj youth stabbed to death

Meerut News: प्रयागराज के युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Wed, 01 Jan 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj youth stabbed to death
हस्तिनापुर में मिला युवक का शव
हस्तिनापुर/मेरठ। कस्बे के मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान के पास सोमवार रात प्रयागराज के पानदरीबा निवासी मजदूर सौरव शर्मा (35) की पेट में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव प्रभात नगर कॉलोनी में पड़ा मिला। आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल कर सबूत एकत्र किए। सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बे की प्रभात नगर कॉलोनी में मंगलवार सुबह शव पड़ा देखकर काफी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो उसके पेट में चाकू से गोदने के कई निशान मिले। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, सीओ मवाना अभिषेक पटेल भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली और शव मोर्चरी भिजवा दिया। सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि युवक की पहचान हो गई है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नोएडा से सोमवार को आया था हस्तिनापुर
पुलिस की जांच में सामने आया कि सौरव मजदूरी करता था। वह नोएडा से सोमवार को ही हस्तिनापुर में काम की तलाश में आया था। परिजनों से पुलिस की फोन पर बात हुई तो पता चला कि वह तीन वर्ष पूर्व देहरादून मेंं मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसने अलग-अलग जगह मजदूरी की। परिजनों से वह फोन पर ही बात करता था। शराब के ठेके पर मौजूद कुछ लोगों के मुताबिक सौरव शर्मा कह रहा था कि जल्द ही प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने वाला है। वह जल्द ही प्रयागराज जाएगा। किसी को महाकुंभ में आना है तो आ सकता है। प्रयागराज आकर उससे फोन पर बात कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शराब के नशे में किसी से विवाद की आशंका
सीओ ने बताया कि सौरव ने शराब की दुकान के सेल्समैन से भी बातचीत की थी। वह रात करीब 9 बजे शराब की दुकान पर पहुंचा था। सेल्समैन ने बताया कि वह शराब के नशे में था और दुकान बंद होने पर वहां से चला गया था। सौरव शर्मा का शव शराब की दुकान के नजदीक मिला। इसलिए पुलिस को शक है कि शराब के नशे में किसी से उसका विवाद हुआ होगा। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की फुटेज निकलवाई है। इससे कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिली हैं। पुलिस ने आसपास के कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

हस्तिनापुर में मिला युवक का शव

हस्तिनापुर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed