फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prayagraj Kumbh 2019: two hundred buses will reach from Meerut, trouble on external routes

प्रयागराज कुंभ 2019 : मेरठ से जाएंगी 200 बसें, यात्री होंगे बे‘बस’, बाहरी रूटों पर होगी दिक्कत  

Thu, 27 Dec 2018 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Dec 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Kumbh 2019: two hundred buses will reach from Meerut, trouble on external routes
रोडवेज बस

प्रयागराज में शुरू होने जा रहे कुंभ में मेरठ से रोडवेज की 200 बसों को भेजा जा रहा है। शासन के निर्देश पर बसों का मेंटेनेंस कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इतनी बड़ी संख्या में बसों के कुंभ में जाने से यहां के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


हालांकि अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सर्दी में यात्रियों की संख्या कम हो जाती है। जिस रूट पर दिक्कत होगी वहां अनुबंधित बसों को लगाकर राहत दी जाएगी। जनवरी माह में प्रयागराज में कुंभ शुरू होने जा रहा है। कुंभ में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी संख्या में वाहनों की आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश भर के रोडवेज रीजन से बसें मांगी गई हैं।
विज्ञापन


इस क्रम में मेरठ रोडवेज रीजन से निगम की 200 बसें मांगी गई हैं। रीजन में निगम और अनुबंधित 803 बसों का बेड़ा है। इसमें से 200 बसें जाने पर यहां केवल 603 बसे ही बचेंगी। इसमें से भी करीब 15 से 20 फीसदी बसे मेंटेनेंस और ईटीएम नहीं मिलने से ऑफ रोड रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यहां के रूटों पर हाहाकार मचना तय है। बसें कम होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कोहरे के चलते ट्रेनों को भी बड़ी संख्या में निरस्त किया जा चुका है। मेरठ सेक्शन की राज्यरानी, इंदौर-देहरादून, उज्जैनी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें रद्द चल रही हैं। ऐसे में रेलवे यात्रियों का डायवर्जन भी रोडवेज की तरफ रहना है। भारी संख्या में बसों के रूटों से हटने और यात्रियों का बोझ बढ़ने से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वर्कशॉप में हो रहा बसों का मेंटेनेंस 
प्रयागराज भेजी जाने वाली बसों को जनवरी के पहले सप्ताह तक मांगा गया है। इसके चलते सेंट्रल वर्कशॉप में बसों का युद्ध स्तर पर मेंटेनेंस कार्य चल रहा है। वहीं, प्रयागराज जाने वाले स्टाफ की ड्यूटी तय की जा रही है। बसों के साथ चालक और परिचालक भी भेजे जाएंगे। 

बाहरी रूटों पर होगी ज्यादा दिक्कत 
रीजन में निगम की करीब 400 बसे अधिकतर लंबे लोकल रूटों के अलावा बाहरी राज्यों में चलती हैं। ज्यादातर लोकल रूटों पर अनुबंधित बसें संचालित होती है। कुंभ में निगम की बसों को भेजने से इन रूटों पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

दिक्कत नहीं होने देंगे
कुंभ के लिए 200 बसें मांगी गई हैं। जिन रूटों से इन बसों को हटाकर भेजा जाएगा, वहां पर अनुबंधित बसों का इंतजाम कर दिया जाएगा। सर्दी में यात्रियों की संख्या घट जाती है। बसों की कम संख्या के चलते भी यात्रियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। -नीरज सक्सेना, आरएम मेरठ रीजन 

सात चिकित्सक गए कुंभ में
मेरठ से चिकित्सक और फार्मासिस्ट समेत सात की ड्यूटी कुंभ मेले में लगाई गई थी, जो यहां से रवाना हो गए हैं। मेरठ से सहायक मलेरिया अधिकारी प्रदीप रावत, फार्मासिस्ट दिलीप कुमार, गजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, शिशुपाल, रामगोपाल और एके जैन की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed