{"_id":"58712af94f1c1b0b3215952a","slug":"pratipoorti-shulk","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिपूर्ति शुल्क आए बिना परीक्षा दे सकेंगे बीएड के छात्र, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिपूर्ति शुल्क आए बिना परीक्षा दे सकेंगे बीएड के छात्र, ऐसे करें आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विवि बीएड सत्र 2016-18 के एससी और एसटी छात्रों को बड़ी राहत देने जा रहा है। ऐसे छात्र-छात्राएं जिनका प्रतिपूर्ति शुल्क अभी तक शासन से प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें भी फार्म भरने की इजाजत दी जाएगी। इस पर सहमति बन चुकी है। विवि सोमवार को इस बारे में आदेश जारी कर सकता है।
विज्ञापन
इन दिनों बीएड के परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी है। लगभग 35 हजार छात्रों में अधिकांश एससी-एसटी वर्ग से हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से इन छात्रों का प्रतिपूर्ति शुल्क प्रदान किया जाता है। प्रतिपूर्ति शुल्क कॉलेजों के पास नहीं पहुंचने के कारण अधिकांश छात्र परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे। सूत्रों के मुताबिक चार जनवरी को हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह मामला उठा था। निर्णय लिया गया कि छात्रों से अंडरटेकिंग लेकर परीक्षा फार्म भरवाएं जाएंगे। इस पर सहमति बन चुकी है। प्रतिपूर्ति शुल्क के कारण किसी भी छात्र को परीक्षा देने से नहीं रोका जाएगा। छात्र को अंडरटेकिंग देनी होगी कि रिजल्ट फीस अदा करने के बाद ही घोषित किया जाएगा। किसी वजह से छात्रवृत्ति नहीं आई तो फीस खुद भरनी होगी। विवि इस बारे में सोमवार को आदेश जारी कर सकता है। ऐसी स्थिति में परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन