फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Practice and detachment are the fundamental keys to success: Amarpal.

अभ्यास और वैराग्य ही सफलता का मूल मंत्र : अमरपाल

Thu, 11 Jun 2026 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Practice and detachment are the fundamental keys to success: Amarpal.
सीसीएसयू में योग कार्यक्रम के दौरान योग करते लोग। स्रोत सीसीएसयू
सीसीएसयू में नित्य योग शिविर के 11वें दिन विद्यार्थियों, शोधार्थियों ने किए योगासन
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित नित्य योग शिविर के ग्यारहवें दिन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। शिविर में योग साधकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों ने सहभागिता कर योगाभ्यास तथा आध्यात्मिक चिंतन का लाभ प्राप्त किया।
योगाचार्य अमरपाल ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र अभ्यास और वैराग्य है। किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए दीर्घकाल तक नियमित, निरंतर और एकाग्रचित्त होकर अभ्यास करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि योग दर्शन में महर्षि पतंजलि ने भी अभ्यास और वैराग्य को चित्तवृत्तियों के निरोध का प्रमुख साधन बताया है।
विज्ञापन

योगाचार्य अमरपाल ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते मानसिक तनाव, प्रतिस्पर्धा और भौतिकता के प्रभाव के बीच योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र एवं वैज्ञानिक पद्धति है। योग व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर मानसिक शांति, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed