फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Prabhat Pheris' (early morning processions) will be taken out in the city ahead of the Jain saint's auspicious entry.

Meerut News: जैन संत के मंगल प्रवेश से पहले शहर में निकालेंगे प्रभात फैरियां

Wed, 22 Jul 2026 08:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 22 Jul 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
'Prabhat Pheris' (early morning processions) will be taken out in the city ahead of the Jain saint's auspicious entry.
26 को आचार्य सौरभ सागर महाराज के मंगल प्रवेश को लेकर जैन समाज ने तैयारियां तेज की
विज्ञापन

28 जुलाई को जैन बोर्डिंग हाउस में चातुर्मास स्थापना
- पुष्प वर्षा योग समिति कार्यालय के कार्यालय का उद्घाटन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। 26 को शहर में होने वाले आचार्य सौरभ सागर जी महाराज के मंगल प्रवेश को लेकर जैन समाज ने तैयारी तेज कर दीं हैं। जैन संत के प्रवेश से पहले शहर के विभिन्न स्थानों पर समाज की प्रभात फैरियां निकालीं जाएंगी।
बुधवार को रेलवे रोड स्थित जैन बोर्डिंग हाउस में पुष्प वर्षा योग समिति कार्यालय का शुभारंभ किया गया। समिति महानगर के चेयरमैन सुरेश जैन ऋतुराज की अध्यक्षता में बैठक हुई। बोर्डिंग हाउस में आचार्य के 26 जुलाई को होने वाले मंगल प्रवेश एवं 28 जुलाई को प्रस्तावित चातुर्मास स्थापना समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

समिति महानगर के चेयरमैन सुरेश जैन ऋतुराज ने बताया कि आचार्य सौरभ सागर के मंगल प्रवेश को लेकर महानगर के जैन समाज में जबर्दस्त उत्साह है। मंगल प्रवेश से पहले शहर में विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। 23 और 24 जुलाई को महावीर जयंती भवन कमला नगर, असोड़ा हाउस और सदर क्षेत्र में समाज की महत्वपूर्ण बैठकें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य के स्वागत को भव्य बनाने के लिए 24, 25 और 26 जुलाई को प्रत्येक जैन परिवार अपने घर और प्रतिष्ठानों पर प्रकाश सज्जा करेगा और ध्वज लगाएगा। बैठक में विनोद जैन एडवोकेट, राकेश जैन, अनिल जैन, धन कुमार जैन, रमेश जैन रिठानी, योगेंद्र जैन साकेत, नवीन जैन, सुनील जैन सराफ, अक्षत जैन, अधिवक्ता अर्पित जैन, हेमंत जैन, नवीन जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed