{"_id":"6223c6a96c1ec96c6d432167","slug":"power-supply-will-be-cut-in-two-days-meerut-news-mrt579395441","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन तक बाधित रहेगी पांच बिजलीघरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन तक बाधित रहेगी पांच बिजलीघरों की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन तक बाधित रहेगी पांच बिजलीघरों की बिजली
मेरठ। गर्मी को देखते हुए ट्रांसमिशन और 33 केवी बिजलीघरों ने अपनी विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों आदि की मेंटेनेंस शुरू कर दी है। 132 केवी गंगानगर ट्रांसमिशन से पोषित 33 केवी बिजलीघरों की बसबार की मेंटेनेंस के चलते सात और आठ मार्च को शटडाउन लिया जाएगा।
इसके चलते यहां से पोषित 33 केवी सेंट लुक्स, मोहनपुरी, यूनिवर्सिटी और सूरजकुंड बिजलीघर की आपूर्ति बंद रहेगी। दो दिन तक इन चारों बिजलीघरों को 132 केवी मेडिकल कालेज से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जोड़ा जाएगा। 33 केवी अमन विहार बिजलीघर को 33 केवी गंगानगर वन बिजलीघर से जोड़कर चलाया जाएगा।
पांच बिजलीघरों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चलाने पर इन बिजलीघर क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि ट्रांसमिशन अधिकारियों का दावा सुचारु रूप से से बिजली आपूर्ति कराने का है। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन नवीन कुमार ने बताया कि मेँटीनेंस के चलते दो दिन का शटडाउन लिया जाना है। उन्होंने प्रभावित बिजलीघरों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। ब्यूरो