फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Power supply disrupted due to fire near transformer

Meerut News: ट्रांसफार्मर के पास आग जलाने से विद्युत आपूर्ति ठप

Thu, 16 Oct 2025 05:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to fire near transformer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मखदूमपुर बस स्टैंड के पास लगे ट्रांसफार्मर के पास बुधवार देर रात अज्ञात व्यक्ति ने आग जला दी। इससे ट्रांसफार्मर में लगी लीड और तार आदि जल गए। रात करीब 2:00 बजे से मोहल्ला हीरालाल और तिहाई के हिस्सों में आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत कर करीब पौने 12 बजे आपूर्ति चालू की।
मखदूमपुर बस स्टैंड पर बिजली का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। बताया गया कि ट्रांसफार्मर के पास फड़ लगाकर मूंगफली बेचने वाले का तख्त रखा हुआ था। जिसे बुधवार देर रात ट्रांसफार्मर के पास रखकर किसी असामाजिक तत्व ने आग लगा दी। जिससे तख्त तो जला ही साथ ही ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

जिसकी वजह से रात 2:00 बजे से मोहल्ला हीरालाल और मोहल्ला तिहाई के बड़े हिस्से में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसकी शिकायत लोगों ने बिजली विभाग में की। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन की मरम्मत की आपूर्ति चालू कर दी। बिजली कर्मचारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर को नुकसान नहीं पहुंचा हैं, लेकिन लीड और तार आदि जलने से आपूर्ति बाधित हुई थी। जिसे पौने 12 बजे के आसपास ठीक कर आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उनको इस संबंध में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed