{"_id":"69ea561cd03c3cac46055f21","slug":"power-outage-for-10-hours-in-the-scorching-heat-people-thirst-for-water-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112106-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भीषण गर्मी में 10 घंटे बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भीषण गर्मी में 10 घंटे बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग
विज्ञापन
आर्यन। सातवाँ स्थान। सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार को सरधना में करीब 10 घंटे की लंबी बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। बिजलीघर के मुख्य ट्रांसफार्मर में खराबी आने से पूरे कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह करीब 6:00 बजे मेरठ मार्ग स्थित टाउन बिजलीघर के मुख्य ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ गया। इसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। पूरे दिन विद्युतकर्मी ट्रांसफार्मर को ठीक करने में जुटे रहे। बिजली न होने के कारण भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। वहीं पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी। करीब 4:00 बजे के बाद ट्रांसफार्मर ठीक होने पर विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
ऊर्जा निगम के एसडीओ रुपेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आई खराबी के चलते आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।