फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   power cut increaing problem

अघोषित बिजली कटौती से परेशान लावड़वासी

Tue, 10 Sep 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
power cut increaing problem
अघोषित बिजली कटौती से परेशान लावड़वासी
विज्ञापन

लावड़। अघोषित बिजली कटौती से लावड़ कस्बावासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कटौती को लेकर सोमवार को भाजपा नेता महल एवं चरला ट्रांसमिशन पर पहुंचे। जहां दोनों के रजिस्टरों में बिजली सप्लाई को लेकर दो घंटे का अंतर मिला। कार्यकर्ताओं ने मामले की शिकायत अधिकारियों से करने की बात कही है।

सरधना विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि संजय गुप्ता सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ महल बिजलीघर पहुंचे। जहां रजिस्टर में बिजली आपूर्ति को चेक किया गया जो 19 घंटे दर्शायी गई थी। इसके बाद कार्यकर्ता चरला बिजलीघर पहुंचे। उन्होंने यहां भी रजिस्टर में आपूर्ति चेक की जो 21 घंटे आपूर्ति की सप्लाई दर्शा रखी थी। दो घंटे के फर्क को देखकर कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। संजय गुप्ता ने बताया कि कस्बे को मात्र 13 से 14 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। रात के दौरान कटौती की जा रही है। दोनों बिजलीघर पर मिले फर्क को लेकर कार्यकर्ताओं ने शिकायत विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में दौराला एसडीओ विनेश कुमार ने फोन रिसीव नहीं किया। यहां अजय जैन, मोहित कौशिक, रविंद्र सैनी, अनुज गुप्ता, रामानंद विल्टोरिया, रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस बाबत एसडीओ दौराला विनेश कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि आपूर्ति रिकॉर्ड में अंतर है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed