फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Power connection cut, je beaten, daroga beating

बिजली कनेक्शन काटने पर जेई से मारपीट, दरोगा से हाथापाई

Thu, 02 Nov 2017 10:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 02 Nov 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
Power connection cut, je beaten, daroga beating
जागृति विहार में हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस

मेरठ में विद्युत विभाग की टीम को जागृति विहार में बकाया बिल को लेकर कनेक्शन काटना महंगा पड़ गया। जेई और लाइनमैन के साथ मारपीट कर दी गई। मौके पर पहुंची मेडिकल पुलिस ने जैसे ही एक आरोपी को जीप में बैठाने की कोशिश की तो भीड़ भड़क गई और हमला कर दिया। इस दौरान सिपाही तमाशबीन बने रहे और दरोगा के साथ हाथापाई होती रही।

विज्ञापन


वाराणसी निवासी अरविंद कुमार बिंद जागृति विहार बिजली घर पर जेई हैं। मंगलवार सुबह दस बजे जेई संविदा पर तैनात लाइनमैन पुनीत, सुधीर और दो अन्य कर्मचारियों के साथ जागृति विहार सेक्टर- आठ में पहुंचे। वहां मेघराज पुत्र प्रेम सिंह का नौ हजार रुपये बकाया बिल होने पर कनेक्शन काट दिया। इस दौरान परिवार के लोगों ने जेई से गाली गलौज कर दी। अन्य कर्मचारियों को भी दौड़ा लिया। जेई ने किसी तरह मामला समझाकर शांत कराया और मौके से चले गये। जिसके बाद मकान मालिक ने ऑनलाइन बिजली का बिल जमा कर दिया। 
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे जेई को फोन पर सूचना दी कि उनका कनेक्शन जुड़ना है। जिसके बाद लाइनमैन और अन्य कर्मचारी कनेक्शन जोड़ने पहुंच गये। आरोप है कि वहां कर्मचारी पुनीत, सुधीर और अन्य को बंधक बना लिया और मारपीट कर दी। सूचना पर जेई अरविंद कुमार भी पहुंच गये। जिसके बाद जेई के साथ भी हाथापाई कर दी। सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे ही एक आरोपी को जीप में बैठाने की कोशिश की तो भीड़ भड़क गई और पुलिस के साथ हाथापाई कर दी। सिपाही और एक दरोगा से भी मारपीट कर दी गई। बाद में एसओ मेडिकल बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे और तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। थाने में विद्युत निगम के कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। एसओ मेडिकल बृजेश कुमार ने बताया कि जेई अरविंद कुमार की तहरीर पर आरोपी मेघराज पुत्र प्रेम, दानू पुत्र प्रेम और रिश्तेदार राहुल व अन्य के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाध और धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई थी, मारपीट की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : अम्बेडकर की मूर्ति तोड़ने पर दलितों में आक्रोश, हंगामा, फोर्स तैनात

आरोपी की थाने में बिगड़ी हालत

Power connection cut, je beaten, daroga beating
यूपी पुलिस

पुलिस ने बताया कि आरोपी मेघराज की थाने में हालत बिगड़ गई। वह हार्ट का मरीज बताया गया है। बाद में पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया। एसओ ने बताया कि मेघराज को जमानत पर छोड़ा दिया गया है। 

तीन मिनट की वीडियो हुई वायरल
पूरे घटनाक्रम की तीन मिनट की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि पहले विद्युत निगम की टीम के साथ मारपीट की। बाद में मेडिकल के सिपाही और दरोगा के साथ हाथापाई की। एक आरोपी जबरन पुलिस से छूटकर भागने लगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed