फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Potholes in the road from Gokulpur to Sisauli, pedestrians are falling and getting injured

Meerut News: गोकुलपुर से सिसौली तक सड़क में गड्ढे, राहगीर गिरकर हो रहे चोटिल

Tue, 25 Mar 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Potholes in the road from Gokulpur to Sisauli, pedestrians are falling and getting injured
माछरा/मुंडाली। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उपेक्षापूर्ण नीति के चलते मेरठ-गढ़ मार्ग पर गांव गोकुलपुर से सिसौली बस अड्डे तक काफी गहरे गड्ढे बन चुके हैं। इनमें आए दिन कोई न कोई राहगीर वाहन सहित गिरकर चोटिल हो रहा है। वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। सरकार के आदेश के बावजूद गड्ढे जस के तस बने हुए हैं। इन्हें भरकर समतल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि टूटी सड़कों को ठीक किया जाए। मेरठ-गढ़ मार्ग को ठीक कराने के लिए कई समाजसेवियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिए हैं, परंतु पीडब्ल्यूडी का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं है। मेरठ-गढ़ मार्ग का चौड़ीकरण 709ए हाईवे के रूप में सिसौली के पास से ही कार्य शुरू किया गया है। चौड़ीकरण होने के कारण सिसौली से गढ़मुक्तेश्वर तक मार्ग जगह-जगह खराब हो रहा है। गोकुलपुर से सिसौली बस अड्डे तक सड़क पीडब्ल्यूडी के ही अधीन है। इस सड़क पर वाहन चलाना दूभर है। आए दिन छोटे वाहन, बाइक, स्कूटी, टेंपो, ट्रैक्टर आदि के पहिये गड्ढों में गिरते हैं, जिससे बैरिंग आदि टूटते हैं। लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इन गड्ढों को भरने की सुध ही नहीं है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने मांग की है कि गोकुलपुर से सिसौली तक जो गड्ढे बने हुए हैं, उन्हें यथाशीघ्र भरा जाए ताकि आवागमन सुलभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed