फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Posters of houses for sale on wall in Dandupur

दांदूपुर में दीवार पर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर

Thu, 20 May 2021 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Posters of houses for sale on wall in Dandupur
दांदूपुर में दीवार पर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर
विज्ञापन

फलावदा। गांव दांदुपुर में पंचायत चुनाव में वोट नहीं देने पर घर में घुसकर जानलेवा हमला और फायरिंग करने के आरोपी नवनिर्वाचित प्रधान व साथियों के दबाव में पुलिस ने पीड़ित को आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज कर दिया। इससे क्षुब्ध पीड़ित परिवार ने मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर पलायन का ऐलान किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा है।

गांव दांदुपुर में नवनिर्वाचित प्रधान पक्ष द्वारा हारे उम्मीदवार पक्ष के बीच संघर्ष हो गया था। इस घटना में दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित प्रमोद पुत्र चमन सिंह का आरोप है कि वोट नहीं देने से नाराज होकर नवनिर्वाचित प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर महिलाओं संग मारपीट एवं गाड़ी में तोड़फोड़ की। घटना के दौरान फायरिंग भी की गई थी। थाने पहुंचे घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष की तहरीर लेकर उल्टा उनके खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने तहरीर देने के बावजूद पीड़ित परिवार की रिपोर्ट नहीं लिखी। आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोग उसे धमकी दे रहे हैं। धमकी से त्रस्त होकर उसने गांव से पलायन करने का इरादा बना लिया है। दीवार पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं। साथ ही इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह का कहना है कि पलायन का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed