फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Posters of House for sale put up in Dhabai Nagar

ढबाई नगर में लोगों ने घर पर चस्पा किये पलायन के पोस्टर

Mon, 18 Oct 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Posters of House for sale put up in Dhabai Nagar
ढबाई नगर में लगाए ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर गली नंबर 10 में सट्टा, चरस, गांजा, अफीम के अवैध कारोबार से परेशान लोगों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिये। उनका आरोप था कि जनप्रतिनिधियों से लेकर पुलिस तक से शिकायत की, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की।
ढबाई नगर के लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में दो महिलाएं नशे के अनैतिक कारोबार से जुड़ी हैं। उनके घर पर संदिग्ध लोगों का आना जाना है। लोगों ने महिलाओं का विरोध किया तो वे अभद्रता पर उतर आईं और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। शनिवार को इस संबंध में क्षेत्र में बैठक हुई, जिसके बाद सभी ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर चिपका दिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासी आबिद ने बताया कि पुलिस और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बाद भी कोई रोक नहीं लगी तो मजबूर होकर लोगों को यह कदम उठाना पड़ा है। इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि कुछ लोगों ने भड़काकर यह पोस्टर चस्पा कराए थे। समझाने के बाद पोस्टर हटा लिये गये। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed