फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Positive news gives energy, refreshes heart and mind.

Meerut News: सकारात्मक खबरों से मिलती है ऊर्जा, तरोताजा होता है दिल-दिमाग

Tue, 08 Oct 2024 05:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Positive news gives energy, refreshes heart and mind.
मेरठ। शारदीय नवरात्र पर सोमवार को अमर उजाला की अतिथि संपादक चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला रहीं। उन्होंने कहा कि अखबार सूचनाओं का भंडार है। हर तरह की खबरें होती हैं। हमें नकारात्मकता में भी सकारात्मकता खोजनी चाहिए, क्योंकि सकारात्मक खबरों से ऊर्जा मिलती है और दिल व दिमाग तरोताजा होता है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि अब दौर तेजी से बदल रहा है। ऐसे में में हमें भी खुद में जागरूकता लाने की जरूरत है। लोगों को सोशल मीडिया और साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारी लेकर जागरूक होना चाहिए। अपने बच्चों को भी हमें इस प्रकार की जानकारी देनी चाहिए। जब बच्चे शुरू से ही इन चीजों को जान लेंगे तो वह आगे चलकर इस प्रकार के अपराध से बच सकेंगे। कुलपति ने कहा कि मौजूदा दौर महिला सशक्तीकरण का है। महिलाओं के स्वावलंबन की गाथाएं सभी को प्रेरणा देती हैं। खबरें पढ़कर महिलाएं भी जागरूक होती हैं।
विज्ञापन


अखबार से बढ़ती है जानकारी, मजबूत होता है शब्दकोष
कुलपति ने कहा कि अखबार सूचना का सशक्त माध्यम है। कोई घटना सही है या गलत, इसकी पुष्टि और मजबूत जानकारी अखबार से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि हमें देश-विदेश की खबरें मीडिया के माध्यम से ही मिलती हैं। अखबारों से पता चलता है कि भारत के दुनिया से संबंध कैसे हैं। विद्यार्थी अपडेट रहें इसके लिए वह उन्हें अखबार पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। इससे एक तो जानकारी बढ़ती है और दूसरा शब्दकोष भी मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कॉलेज-यूनिवर्सिटी का पता चल रहा फर्क
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की रैंकिंग सुधारने का सीधा असर बच्चों के कॅरिअर पर पड़ेगा। वीसी ने बताया कि विश्वविद्यालय कैंपस में पहली बार अंडर ग्रेजुएशन कोर्स शुरू किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को कॉलेज और विश्वविद्यालय में फर्क पता चलेगा। इससे बच्चे अपने पैरों पर भी खड़े होंगे। विश्वविद्यालय में पढ़ाई और अच्छी हो इसके लिए स्टाफ बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है।


प्रेरित करने वाली खबरें बदल देतीं हैं जीवन
कुलपति ने कहा कि पाठक को प्रेरित करने वाली खबरें उनकी जिंदगी बदल देती हैं। अगर अखबार में किसी व्यक्ति के संघर्ष की कहानी छपती है तो लोग उससे सीख लेते हैं। वह खुद भी संघर्ष की तरफ अग्रसर होते हैं। युवाओं को ऐसे लेख सबसे अधिक प्रभावित करते हैं। छात्रों के प्रोत्साहन के लिए ऐसे लेख जरूरी हैं।




प्रोफाइल
नाम : प्रो. संगीता शुक्ला
पद : कुलपति, चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय
शिक्षा : एमएससी गोल्ड मेडलिस्ट, पीएचडी, डी. एससी
मूल निवासी : ग्वालियर, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed