फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   porn web

पोर्न वेबसाइट के यूजर्स ने बंद कराया वाई-फाई

Thu, 14 Jul 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Thu, 14 Jul 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
porn web
फाइल फोटोअ - फोटो : अमर उजाला
 सीसीएसयू में 30 दिन के लिए वाई-फाई बंद कर दिया गया है। पोर्न वेबसाइट के यूजर्स के कारण विवि ने यह कदम उठाया है। सर्वे के अनुसार 1.7 प्रतिशत इंटरनेट ही छात्र शैक्षिक तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। करीब 80 प्रतिशत छात्र पोर्न वेबसाइट देख रहे हैं। बाकी स्टूडेंट्स सोशल साइटों का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विवि ने शोध एवं पाठ्यक्रम सेे जुड़ी शैक्षिक सामग्री की आसान उपलब्धता कराने के उद्देश्य से इंटरनेट सेवा शुरू की थी। लेकिन छात्रों ने इसका गलत उपयोग शुरू कर दिया। अभी तक विवि में वाई-फाई के इस्तेमाल को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं था, जिस कारण से विवि में आने वाला हर कोई पासवर्ड डालकर किसी भी वेबसाइट को खोल सकता था और डाउन लोडिंग कर सकता है। इसका नतीजा यह हुआ कि जिस मकसद के लिए विवि ने वाई-फाई की सेवा शुरू की थी वह फेल हो गया। पोर्न वेबसाइट से डाउन लोडिंग, सोशल साइट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा हुआ। इंटरनेट से गाने, मूवी भी छात्रों ने धड़ल्ले से डाउनलोड कीं।
विज्ञापन


नैक की वजह से नहीं हुआ था बंद
पिछले दिनों भी वाई-फाई के गलत इस्तेमाल का मामला उठाया गया था। तब विवि ने नैक निरीक्षण के कारण यह सुविधा बंद नहीं की थी। निरीक्षण के बाद विवि ने इंटरनेट सेवा को लेकर सर्वे कराया। इसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पोर्न साइट के तौर पर करीब 80 फीसदी इंटरनेट का प्रयोग किया गया। गाने, मूवी डाउनलोडिंग भी खूब हुई। विवि ने फैसला लिया कि इंटरनेट सेवा के इस्तेमाल पर कुछ प्रतिबंध लगाने होंगे। इसी कड़ी में बुधवार को कुलसचिव की तरफ से इंटरनेट सेवा को बंद करना का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़े नियम के तहत सुविधा
शैक्षिक सत्र 2016-17 से बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। पोर्न साइड को ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसके साथ ही चुनिंदा सोशल साइट ही खोलने की इजाजत होगी, जो 24 घंटे में कुछ ही समय के लिए एक मोबाइल, टैब या फिर लैपटॉप पर खुल पाएगी। इस तरह की तमाम कंडीशन वाई-फाई यूज के लिए बनाने की तैयारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed