फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   population increase in city, but voter decrease

जनसंख्या बढ़ी, पर वोटर हो गए कम

Sun, 14 May 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
population increase in city, but voter decrease
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शहर की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण मतदाताओं की संख्या कम हो गई है। पांच लाख लोग ऐसे हैं जिनको मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है। इसको लेकर जनता में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी उन्हें निकाय चुनाव में मतदान करने से रोक रहे हैं। 
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के अनुसार निकाय चुनाव के लिए 15 मई तक मतदाता अपनी वोट बनवा सकते हैं। इसके लिए जहां मैनुअल फार्म भरने की व्यवस्था है, वहीं ऑनलाइन भी आवेदन करके वोट बनवा सकते हैं। जिला निर्वाचन विभाग की तरफ से वोट बनाने के लिए बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वह अभी तक शहर में कहीं कहीं दिखाई दे रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने मतदाता सूची का कार्य देख रहे अधिकारी व कर्मचारियों के प्रति नाराजगी जताई हैं। क्योंकि शनिवार तक सभी बीएलओ को बस्ते तक नहीं बांटे गए। 
विज्ञापन


एक बीएलओ को मात्र 10 फार्म
मतदाता सूची के कार्य में लगाए गए तहसील और निगम के अधिकारी बीएलओ को केवल 10 मतदाता आवेदन फार्म बांट रहे हैं। शहर में पांच लाख लोग अपना वोट बनवाने के लिए लाइन में खड़े हैं, लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से फार्म मात्र दस मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूची खंगाली तो खुली पोल  
जनता ने पिछले निगम चुनाव के समय इस्तेमाल की गई मतदाता सूची और नई मतदाता सूची में अपने अपने वोट तलाशे तो पूरी व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर का शायद ही कोई वार्ड ऐसा हो जहां लोगों की वोट न कटी हो। पूर्व शहर विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने नगर निगम परिसीमन के दौरान छोड़े गए तीन लाख मतदाताओं को लेकर भी सवाल खड़े किए। इसके अलावा अब पुराने शहर के उन वार्डों के सैकड़ों मतदाता गायब हैं जो पिछले 50 साल से निकाय चुनाव में अपने मतों का प्रयोग करते चले आ रहे हैं। हाल ही में इन मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव में भी अपने मत का प्रयोग किया है।

खुद कर रहे प्रयास
वार्ड 55 के पार्षद सुनील दत्त सैनी का कहना है कि क्षेत्र में वोट बनाने के लिए बीएलओ नहीं पहुंच रहे हैं। अपने वार्ड की जनता की वोट बनाने के लिए वह खुद प्रयास कर रहे हैं। वार्ड के जाटव गेट, करम अली के सैकड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। इस संबंध में कोई अधिकारी भी स्पष्ट बताने को तैयार नहीं है। 

अधिकारी नहीं देते जानकारी
वार्ड 47 से सपा नेता हिफजुर्ररहमान अंसारी की भाभी पार्षद हैं। उनका कहना है कि परिसीमन रिपोर्ट के अनुसार वार्ड के सुनारपुरा और जाहिदयान मोहल्ले की लगभग 900 वोट सूची से गायब हैं। इस संबंध में वह शनिवार को तहसील मेरठ पहुंचे। इस संबंध में तहसीलदार और नगर निगम के अधिकारी असीम रंजन ने कोई जानकारी देने से ही इनकार कर दिया। 

बीएलओ हैं गायब
नगर निगम के वार्ड 52 जो अब बदलकर 60 हो गया है। पार्षद पति मनोज वर्मा का कहना है कि पिछले निकाय चुनाव में वार्ड की 11800 वोट थीं। जिन लोगों ने पिछले निकाय चुनाव में वोट डाले थे, नई मतदाता सूची से उनके नाम भी गायब कर दिए गए हैं। वार्ड में लगभग तीन हजार नए वोट बनाए जाने हैं। बीएलओ न तो वार्ड में घूम रहे हैं और न ही केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। तहसीलदार संतुष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। 


राज्य निर्वाचन आयोग से की शिकायत 
पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने नगर निगम के परिसीमन, आरक्षण और अब मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत निकाय राज्य निर्वाचन आयोग से की गई है। उन्होंने बताया कि परिसीमन में 406 मोहल्ले किसी भी वार्ड में शामिल नहीं किए गए हैं। शिकायत के बाद भी 80 प्रतिशत मोहल्लों के मतदाताओं को अभी भी मतदान से दूर रखने की तैयारी है। पुराने वार्डों में शामिल रहे मतदाताओं के नाम भी सूची से गायब हैं। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मांग की है कि मतदाता सूची तैयार करने का समय 15 जून से बढ़ाकर 30 जून किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed