{"_id":"60e82ce445bcaa46222309ea","slug":"poonam-pandit-was-not-allowed-to-meet-ssp-prabhakar-chaudhary-in-meerut-molestation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एसएसपी से मिलने पहुंचीं पूनम पंडित को दरोगा ने पढ़ाया कानून का पाठ, पीड़िता ने खड़े किए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एसएसपी से मिलने पहुंचीं पूनम पंडित को दरोगा ने पढ़ाया कानून का पाठ, पीड़िता ने खड़े किए सवाल
Fri, 09 Jul 2021 04:45 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 09 Jul 2021 04:45 PM IST
सार
छेड़छाड़ के मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिलने पहुंचीं पूनम पंडित को दरोगा ने वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
मेरठ में एसएसपी से मिलने पहुंची पूनम पंडित।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट करने और छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को एसएसपी आवास पर हंगामा हो गया है। किसान आंदोलन में रहीं बुलंदशहर की पूनम पंडित शुक्रवार को एसएसपी आवास पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुरी थाने में उसके द्वारा एक मुकदमा दर्ज कराया हुआ है, जिसमें पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह अपनी बहन के घर माधवपुरम में एक महीना पहले आई थीं। इसी दौरान माधवपुरम के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी थी और फिर सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट भी डाल दी।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचीं पूनम पंडित को मायूसी हाथ लगी। गेट पर मौजूद सिपाही ने टाइम टेबल का पाठ पढ़ाया। पूनम पंडित ने जब कहा कि आईएएस-आईपीएस से 24 घंटे मिलने का अधिकार है तो दरोगा ने कड़े शब्दों में कहा कि विशेष परिस्थितियों में ही जैसे कहीं बम फट गया हो...! उन्होंने एफआईआर हाथ में लेकर उसको दर्ज करने की तिथि देखी और कानून का पाठ पढ़ाते हुए हिदायत दी कि 90 दिन के बाद ही आप पुलिस से सवाल कर सकती हैं।
विज्ञापन
पूनम पंडित ने कहा कि किसी महिला को लेकर सार्वजनिक टिप्पणी की जाती है और पुलिस 90 दिन का पाठ पढ़ाती है। बेहद दुःख की बात है कि जिस कप्तान के निष्ठा व कर्मठता के कारनामे सुनकर वह यहां आईं, असल मे वह भी कागजी ज्ञान पर ही निर्भर हैं। पूनम ने कहा कि भले ही पूरी रात रुकना पड़े लेकिन, वह आज एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिलकर ही जाएंगी।
विज्ञापन