फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   polythin ke godaam

पॉलीथीन के गोदाम में लगी भीषण आग

Tue, 01 Nov 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 01 Nov 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
polythin ke godaam
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ रोड स्थित जमुना नगर कॉलोनी में सोमवार दोपहर पॉलीथीन के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पास में खड़ी दो कार भी इसकी चपेट में आ गई। हादसा होने के करीब 45 मिनट बाद भी फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। बाद में दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब दस लाख का नुकसान होना बताया गया है।
विज्ञापन

खरखौदा थाना क्षेत्र स्थित जमुनानगर निवासी मोहम्मद हसीन और शकील ने यहां पॉलीथीन का गोदाम बना रखा है। जिसमें पुरानी प्लास्टिक, पॉलीथीन, बोतल और अन्य कबाड़ खरीदकर एकत्र करते हैं। गोदाम में कई कारीगर भी काम करते हैं। सोमवार दोपहर कारीगर खाना खाने गये थे। इस बीच बीच गोदाम में पॉलीथीन के ढेर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखा तो गोदाम मालिक भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को दी गई। आग की चपेट में आने से एक स्विफ्ट और एक अन्य कार भी पूरी तरह से जल गई। बाद में दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर खरखौदा एमपी सिंह और एफएसओ ज्ञानप्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी के देरी से पहुंचने पर हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर और दमकल विभाग के अफसरों ने कहा कि सूचना मिलने के बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां चल दी थीं। बाद में आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम मालिक ने आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जबकि इंस्पेक्टर खरखौदा क ा कहना है कि हो सकता है कि अंदर कोई कर्मचारी बीड़ी पी रहा हो, जिससे आग कबाड़ में जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी लग चुकी है आग
जमुनानगर कॉलोनी में चार साल पहले भी भीषण आग लग चुकी है। जिसमें 50-60 झुग्गी झोपड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई थीं। एक साल पहले भी कबाड़ के ढेर में आग लगी थी। सोमवार को लगी आग से भी आसपास के लोगों की सांसें थम गईं। पास में कई घर बने हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड का कहना है कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। सबसे ज्यादा नुकसान दो कार जलने का हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed