फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pollution spreading from black salt factories, villagers angry

Meerut News: काला नमक फैक्ट्रियों से फैल रहा प्रदूषण, ग्रामीणों में रोष

Tue, 12 May 2026 09:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 12 May 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Pollution spreading from black salt factories, villagers angry
ग्रामीणों का आरोप -प्रदूषण के चलते आंख और सांस की समस्या बढ़ रही
विज्ञापन

रोहटा। क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही काला नमक बनाने की फैक्ट्रियों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस-प्रशासन और संबंधित विभागों की अनदेखी के चलते बिना एनओसी और लाइसेंस के कई फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं, जिनसे निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार गंगनहर किनारे सलाहपुर गांव के जंगल तथा आबादी से सटे क्षेत्रों में लंबे समय से काला नमक बनाने की फैक्ट्रियां चल रही हैं। इन फैक्ट्रियों से निकलने वाला काला धुआँ और दुर्गंध लोगों के लिए परेशानी का कारण बना है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रदूषण के कारण सलाहपुर, डूंगर पुठ खास समेत आसपास के गांवों में सांस और आंखों से संबंधित समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण सलीम, नीरज ठाकुर, संजय बावरा, पूर्व प्रधान रामकुमार, सचिन और सुरेंद्र तोमर आदि ने आरोप लगाया कि बिना मानकों के तैयार किया जा रहा काला नमक लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। बावजूद इसके संबंधित विभाग कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

जांच कराई जाएगी
प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी योगेश मिश्रा ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। बुधवार को मौके पर पहुंचकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed