फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pollution: Meerut ranks second among 133 cities for the second consecutive day, AQI reached 330

प्रदूषण: लगातार दूसरे दिन भी 133 शहरों में दूसरे नंबर पर मेरठ, 330 पहुंचा AQI, गर्मी से थोड़ी राहत

Tue, 14 Jun 2022 01:38 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jun 2022 01:38 PM IST
सार

मेरठ का एक्यूआई 330 और अंबाला का रहा 338, मुजफ्फरनगर 325 के साथ तीसरे नंबर पर रहा। मेरठ में गढ़ रोड 333 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित रहा। पल्लवपुरम में भी सांस लेना भी मुश्किल हुआ।

विज्ञापन
Pollution: Meerut ranks second among 133 cities for the second consecutive day, AQI reached 330
गर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

भीषण गर्मी के बीच प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है। मेरठ जिला लगातार दूसरे दिन सोमवार भी देश के 133 शहरों की सूची में प्रदूषण के मामले में दूसरे नंबर पर रहा। पहले नंबर पर अंबाला और तीसरे नंबर पर मुजफ्फरनगर रहा। 

विज्ञापन

 
मेरठ प्रदूषण के मामले में रविवार को भी 328 एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) के साथ दूसरे नंबर पर था। सोमवार को यहां एक्यूआई 330 दर्ज किया गया। शहर में सबसे खराब हालात गढ़ रोड के रहे, जहां मेडिकल क्षेत्र में एक्यूआई 333 रहा। पल्लवपुरम 328 एक्यूआई के साथ दूसरे नंबर पर रहा। 
विज्ञापन


शहर में एक्यूआई
मेडिकल:        333 
पल्लवपुरम: 328 
बच्चा पार्क: 327 
हापुड अड्डा चौराहा: 321
गांगनगर: 323 
जयभीमनगर: 310  
बिजली बंबा बाईपास: 317    
बेगमपुल: 314  

झुलसा रही गर्मी, पारा 42.6, 17 और 18 को हो सकती है बूंदाबांदी 
गर्मी के तल्ख तेवर बरकार हैं। लू के थपेड़े दिन में बाहर निकलते ही झुलसा रहे हैं। एक जून के बाद से ही पारा 40 के पार है। सोमवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.2 रिकाॅर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मंगलवार को आसमान पर सुबह से ही बादल छाए रहे और तेज धूप से लोगों को राहत मिली। हवाएं चलने से चुभने वाली गर्मी से भी राहत नजर आई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि गर्मी का असर अभी ऐसे ही बना रहेगा। पश्चिमी यूपी में 17 और 18  को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed