फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Politics started on MP's comments on farmers

गंगा एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट बदलने को लेकर राजनीति शुरू, सपा नेता ने उठाए ये सवाल

Sun, 30 Aug 2020 01:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Politics started on MP's comments on farmers
मेरठ-बुलंदशहर हाइवे - फोटो : अमर उजाला

गंगा एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट बदलने को लेकर राजनीति गर्माने लगी है। सपा नेताओं ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल को घेरते हुए किसानों से तीखी टिप्पणी करने की निंदा की है। सपा नेता अतुल प्रधान ने फेसबुक पर किसानों और सांसद के बीच हुई वार्ता की वीडियो अपलोड कर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर किसानों के मान सम्मान को सर्वोपरि बताया है।

विज्ञापन


मेरठ में शुक्रवार को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल खरखौदा से एलाइनमेंट बदले जाने को लेकर सांसद आवास पर गया था। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने उनसे कहा था कि ये प्रदेश सरकार का मामला है। मेरा लखनऊ आना-जाना नहीं होता है। हालांकि, फिर भी मैं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से बात करूंगा। इस जवाब पर किसान भड़क गए थे। जिसके बाद किसानों ने कहा था कि हमने आपको भी प्रतिनिधित्व सौंपा है। आप भी मेरठ और हापुड़ के जनप्रतिनिधि हैं। इस वीडियो को लेकर शनिवार को सोशल मीडिया पर चर्चा चलती रही। सपा नेता इंद्रमुनि त्यागी ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए भाजपा सांसद पर टिप्पणी की। इसके बाद ट्विटर पर भी इस वीडियो को शेयर किया गया।
विज्ञापन


सांसद ने उप मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को गंगा एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट बदले जाने को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि जिन गांवों में पहले खूंटियां लगा दी गईं थी और बैनामे भी रोके गए थे। अब उसे बदलकर नए एलाइनमेंट का प्रस्ताव किया गया है, लेकिन इस नए एलाइनमेंट के गांवों में अभी तक बैनामे चल रहे हैं। उन्होंने इस प्रकार एलाइनमेंट बदलने को लेकर भ्रष्टाचार की आशंका जताई है। उन्होंने जांच कराने का निवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपने लाल का चेहरे देख बेहोश हुई मां, रो-रोकर बुरा हाल, शहीद की अंतिम यात्रा में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

आज हाजीपुर में होगी प्रधानों की बैठक
गंगा एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित एलाइनमेंट को हाजीपुर में करने के बाद प्रधान एकजुट हो गए हैं। हाजीपुर में इसके आसपास के प्रधानों की बैठक आज हापुड़ रोड स्थित भवानी कोल्ड स्टोरेज में होगी। हाजीपुर गांव के प्रधान मोहम्मद शाहिद ने बताया कि प्रस्तावित एलाइनमेंट में हाजीपुर गांव को जोड़कर इस क्षेत्र का विकास होगा। इसके लिए हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हैं। वहीं, इस एलाइनमेंट को लेकर जो राजनीति शुरू हो रही है। यह सब नहीं होना चाहिए। सरकार को इसके लिए स्वतंत्र छोड़ देना चाहिए। इसके लिए किसी पर भी आरोप लगाना गलत है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed