फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Political turmoil in Bangladesh deepens crisis on branded garments, worries of Meerut traders increase

Bangladesh: बांग्लादेश की सियासी हलचल से ब्रांडेड गारमेंट पर गहराया संकट, मेरठ के व्यापारियों की चिंता बढ़ी

Sat, 10 Aug 2024 03:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Aug 2024 03:34 PM IST
विज्ञापन
Political turmoil in Bangladesh deepens crisis on branded garments, worries of Meerut traders increase
बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

बांग्लादेश में हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के चलते ब्रांडेड गारमेंट की मेरठ में आपूर्ति काफी हद तक प्रभावित हुई है। दीपावली के सीजन के लिए गारमेंट आदि के आर्डर और सप्लाई अगस्त मध्य से अंत के बीच शुरू हो जाती हैं। शहर के व्यापारियों ने कई बड़ी कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटरों को दीपावली के लिए आर्डर भी देने शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन


अगस्त माह के अंत तक माल आपूर्ति आश्वासन दिए जा रहे हैं। लेकिन व्यापारियों को चिंता सता रही है कि यही हालात रहे तो दिवाली के सीजन में कारोबार प्रभावित हो सकता है। स्मृति क्रिएशन की संचालक स्मृति गुप्ता ने बताया कि बड़ी ब्रांडेड कंपनियों की शर्ट, ट्राउजर, पेंट, सूट आदि की स्टिचिंग, पैकिंग आदि बल्क में बांग्लादेश में होती है। 

विज्ञापन

भारत के साथ चीन, जापान और रूस तक की कंपनियों के गारमेंट का का काम भी बांग्लादेश में होता है। बांग्लादेश के मौजूदा हालात में वहां से गारमेंट की आपूर्ति बंद हो गई है। ये अस्थिरता अगर अगस्त अंत तक बनी रही तो डिस्ट्रीब्यूटर और व्यापारियों का स्टॉक खत्म हो जाएगा। इससे दिवाली के सीजन की सप्लाई भी प्रभावित होगी। 

सदर व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील दुआ ने बताया कि व्यापारी अगस्त मध्य से दशहरे तक नया स्टॉक खरीदते हैं। डिस्ट्रीब्यूटर सप्लाई का आश्वासन दे रहे हैं कि तब तक सब शांत होने की संभावना हैं।

सदर व्यापार मंडल अध्यक्ष विशाल आनंद ने कहा कि बड़े ब्रांड के शोरूम में खरीदारी में कुछ दिनों से तेजी आई है। 

अगर माल की सप्लाई ली जाती है तो भाड़ा महंगा पड़ता है। कुछ समय के लिए अस्थिरता बनी हुई है। अभी फैक्टिरियों में स्टॉक उपलब्ध हैं। 

एक जिला एक उत्पाद के अंदर आने वाला मेरठ का खेल उद्योग भी बांग्लादेश में आई राजनीतिक अस्थिरता के चलते अछूता नहीं है। केके स्पोर्ट्स के संचालक गौरव जैन ने बताया कि बांग्लादेश में मेरठ से सीधी खेल उत्पाद की सप्लाई नहीं होती है। मेरठ से माल कोलकाता जाता है और वहां से सप्लाई की जाती है। फिलहाल कारोबार तीन से पांच प्रतिशत तक प्रभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed