फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   political news meem afzal

 ‘राहुल मन की नहीं, लोगों की बात करते हैं’

Sun, 14 Aug 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला/मेरठ
अमर उजाला/मेरठ Updated Sun, 14 Aug 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
political news meem afzal
कार्यक्रम को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
इंचौली स्थित फार्म हाउस में शनिवार को कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल और प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर तंज कसे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार सभी पार्टियों का सफाया हो जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी रेडियो पर मन की बात करते हैं, लेकिन राहुल गांधी लोगों के बीच जाकर उनके मन की बात पूछते हैं। यूपी में कांग्रेस आई तो मुजफ्फरनगर दंगा जैसा करने की किसी की हिम्मत नहीं होंगी। दोनों सरकारें गौ हत्या के नाम पर राजनीति कर रही हैं, लेकिन गौ सुरक्षा को लेकर कोई सख्त कानून भी नहीं बनाया गया है। इस बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की लहर है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि मोदी से कहीं अधिक खतरनाक मुलायम सिंह यादव हैं। केंद्र और राज्य सरकार किसानों की तरफ ध्यान नहीं दे रही हैं। किसानों को गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रदेश की जनता को मोदी- मुलायम गठबंधन से बचकर रहना होगा। राज्य सरकार ने पीसीएस की परीक्षा से उर्दू विषय हटाकर मुस्लिम मेधावियों को आगे बढ़ने से रोका है। भाजपा से अधिक सपा सरकार खतरनाक है। पूर्व सिंचाई मंत्री मेराजुद्दीन ने भी विचार रखे। फाखरूद्दी अहमद, विनय प्रधान, सलीम सिद्दीकी, उजेफा, शाहिद, वसीम आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed