{"_id":"574e14a04f1c1b0e76109cfd","slug":"polio-team-returned-to-rajya-sabha-member-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा सांसद के घर से पोलियो टीम को लौटाया, परिजनों का दवा पिलाने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा सांसद के घर से पोलियो टीम को लौटाया, परिजनों का दवा पिलाने से इंकार
ब्यूरो / अमर उजाला,माछरा (मेरठ)
Updated Wed, 01 Jun 2016 04:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली के आवास ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीम को बिना दवा पिलाये वापस लौटा दिया गया। परिजनों ने बच्चों को दवा पिलाने से इंकार दिया। टीम सदस्यों ने माछरा स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को घटना की जानकारी दी। वहीं, राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली ने घर पर न होने की बात कही।
विज्ञापन
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का अभियान चलाया जा रहा है। युनिसेफ, स्वास्थ्य मिशन से जुडे़ कर्मचारी, लोगों को जागरूक कर रहे है। ऐसे में राज्यसभा सदस्य के आवास ने बच्चों को बिना पोलियो ड्राप पिलाये टीम को लौटने के मामले ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया।
विज्ञापन
किठौर स्थित बसपा राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली के आवास पर दोपहर के समय पोलियो टीम नंबर 60 में शामिल यूनिसेफ से उषा देवी और रामकुमार बच्चों को दवा पिलाने पहुंचे। इस बीच वहां मौजूद परिजनों ने जब दवा पिलाने के लिए कहा गया तो उन्होंने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
टीम सदस्यों ने चौकीदार पर घर से बाहर निकालने का भी आरोप लगाया। बाद में टीम सदस्यों ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अलोक नायक को मामले की जानकारी दी।
''राज्य सभा सदस्य मुनकाद अली के आवास पर बच्चों को दवा नहीं पिलाई गयी है। टीम दवा दोबारा दवा पिलाने का प्रयास करेगी। - डॉ. आलोक नायक, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी।
बच्चों को दवा पिलाये जाने के बारे पर आवास पर जानकारी नहीं दी गई थी। मैं घर पर नहीं था। बच्चों को दवा पिलायी जानी चाहिए थी। पोलियो जैसे रोग से विकलांगता का खतरा बढ़ जाता है। आवास पर पहुंचकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। ''
- मुनकाद अली, राज्य सभा सदस्य।