फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forensic Training Class Launched at Meerut Police Lines, Focus on Evidence Preservation

Meerut News: मेरठ पुलिस लाइन में फोरेंसिक ट्रेनिंग क्लास का उद्घाटन, साक्ष्य संरक्षण पर जोर

Tue, 17 Mar 2026 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 02:52 AM IST
सार

मेरठ पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने फोरेंसिक क्लास का उद्घाटन किया। प्रशिक्षु सिपाहियों को क्राइम सीन प्रबंधन और साक्ष्य संरक्षण का प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
Forensic Training Class Launched at Meerut Police Lines, Focus on Evidence Preservation
पुलिस लाइन स्थित फॉरेंसिक क्लास में प्रशिक्षण प्राप्त करते पुलिसकर्मी - फोटो : arnia news

विस्तार

पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में सोमवार को एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने फोरेंसिक क्लास का उद्घाटन किया। इसमें काल्पनिक साक्ष्यों के जरिये रिक्रूट आरक्षियों ( प्रशिक्षु सिपाहियों) को क्राइम सीन (मौका-ए-वारदात-घटना स्थल) को सुरक्षित रखने और साक्ष्य जुटाने का प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन


प्रशिक्षण में काल्पनिक साक्ष्य रखे गए। इसके अंतर्गत फंदे पर लटका हुआ पुतला दर्शाया गया। एसएसपी ने प्रशिक्षु आरक्षियों को अपराध स्थल प्रबंधन का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि किसी भी आपराधिक घटना की जांच में वैज्ञानिक साक्ष्य संरक्षण आवश्यक है। साक्ष्यों का सही ढंग से संकलन काफी महत्वपूर्ण होता है।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने प्रशिक्षुओं को फोरेंसिक साक्ष्यों के प्रकार बताते हुए उनके संरक्षण व जांच प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई। उन्हें विभिन्न प्रकार के फोरेंसिक साक्ष्यों की पहचान करना सिखाया गया। साक्ष्यों के वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण की तकनीक बताई गई। उचित पैकेजिंग, लेबलिंग और साक्ष्य श्रृंखला बनाए रखने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

प्रशिक्षकों ने साक्ष्य खोजने, एकत्र करने और पैक करने का प्रदर्शन किया। संबंधित दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया भी व्यावहारिक रूप से दिखाई गई। इस अभ्यास से रंगरूटों को फोरेंसिक विज्ञान की भूमिका समझाई गई। यह प्रशिक्षण उन्हें वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर प्रदान करेगा।

एसएसपी का कहना है कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आरक्षियों को आधुनिक अपराध अनुसंधान के लिए तैयार करना था। इससे उन्हें अपराधों के सफल अनावरण करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर एएसपी अंतरिक्ष जैन भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed