फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   policemen beaten boy to stop smoking

पुलिस की दादागिरी, सिगरेट पीने से रोकने पर पिटाई

Sat, 23 Feb 2013 01:31 PM IST
मोदीनगर/ब्यूरो
मोदीनगर/ब्यूरो Updated Sat, 23 Feb 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
policemen beaten boy to stop smoking

सिगरेट पीने से मना करने पर दो सिपाहियों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। इससे भड़के ग्रामीणों ने ग्रामीणों  मोदीनगर-भोजपुर मार्ग जाम कर भोजपुर थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर निलंबन की मांग की है। सीओ के निर्देश पर सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन


भोजपुर गांव निवासी कपिल के मुताबिक शुक्रवार सुबह वह गांव स्थित दिनेश की दुकान पर शेविंग कराने गया था। दुकान में भोजपुर थाने में तैनात एक सिपाही सिगरेट पीने लगा तो उसे मना किया। आरोप है कि सिपाही ने फोन कर थाने से दूसरे सिपाही को भी बुलाया और दोनों ने बेल्ट और लात-घूंसे से उसे पीटा।
विज्ञापन


शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को सिपाही पिस्टल दिखाते हुए थाने लौट गए। इससे भड़के ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। हापुड़-मोदीनगर मार्ग जाम लगाकर ग्रामीणों ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनके निलंबन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सैय्यद मोहम्मद ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एसओ अवधेश यादव ने कहा कि मामले में थाने में तैनात प्रदीप यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। दूसरे सिपाही को अज्ञात रखा गया है। इस संबंध में एसएसपी को लिखित में जानकारी भेजी है। प्रदर्शन में पूर्व जिपं सदस्य सतीश राठी, सतेंद्र तोमर, नरेश अमराला, नेपाल सिंह, मनीष, रोबिन, आकाश, रोहन, बब्बू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed