फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Policemen beat up BJP's sector convenor in the police station

यूपी : भाजपा के सेक्टर संयोजक की कोतवाली में जमकर पिटाई, जानें- विवाद की बड़ी वजह

Mon, 31 May 2021 10:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 31 May 2021 10:50 AM IST
सार

थाने पहुंचे भाजपा नेता के साथ पुलिस कर्मियों ने जमकर मारपीट कर दी। थानाध्यक्ष ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जानिए विवाद के पीछे क्या बड़ी वजह है।

विज्ञापन
Meerut News: Policemen beat up BJP's sector convenor in the police station
कोतवाली पहुंचे भाजपा नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कोतवाली की हवालात में बंद समसपुर सुरानी के युवक के लिए खाना लेकर पहुंचे भाजपा बूथ सेक्टर प्रभारी की एक पुलिसकर्मी ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर भाजपा नगर अध्यक्ष व युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी थाने पहुंचे और कार्यकर्ता के साथ मारपीट का विरोध जताया। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया और इस तरह की घटना फिर से नहीं होने की बात कही।

विज्ञापन


सरधना के मोहल्ला चौकी चमारान निवासी आशीष भाजपा कार्यकर्ता के साथ चार बूथों पर सेक्टर संयोजक हैं। पुलिस ने शनिवार को देवी मंदिर से एक छुरे के साथ समसपुर सुरानी निवासी श्रीकांत को पकड़ा था। आशीष ने बताया कि श्रीकांत उसका रिश्तेदार है और रविवार दोपहर वह उसका खाना लेकर थाने पहुंचा था। पुलिस पकड़े गए युवकों को जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। वह भी वहीं रुक गया। पुलिसकर्मी ने उससे हटने को कहा। इस पर पुलिसकर्मी ने उसका गिरेबान पकड़कर कई थप्पड़ मारते हुए जमकर मारपीट की। एसएसआई ने हस्तक्षेप किया तो उसे थाने के अंदर बैठा दिया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव जैन को दी। इस पर राजीव जैन, नगर महामंत्री दीपक अरोड़ा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष ललित गुप्ता, अनिल चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल चौहान टेहरकी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मारपीट करने वाला पुलिसकर्मी मुल्जिम को लेकर मेरठ के लिए जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई सुभाष सिंह ने बताया कि दोनों ही तरफ से गर्मागर्मी हुई थी। उन्होंने आशीष को अपने पास आने के लिए इशारा किया था, लेकिन वह नहीं आया और पुलिसकर्मी व आशीष के बीच बात बढ़ गई। इसी बीच मौके पर पहुंचे प्रभारी बृजेश कुमार ने भाजपा नेताओं को आश्वासन दिया कि मेरठ से लौटने पर पुलिसकर्मी से जानकारी की जाएगी। जिसके बाद भाजपाई लौट गए।

सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मुझे इस बारे में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed