यूपी: पुलिसकर्मी ने महिला से की अभद्रता, लकड़ी माफिया से नशे की हालत में मांगा सुविधा शुल्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में निवाड़ा गांव निवासी जबुलनिशा महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उसके साथ अभद्रता करने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। इससे भीड़ एकत्र हो गई। महिला ने बताया कि वह अपने पांच वर्षीय बेटे अर्स को लेकर जिला अस्पताल में डॉक्टर के पास आई ।
महिला ने आरोप लगाया बेटे के गुम होने की बात महिला पुलिस कर्मियों से कहीं तो उन्होंने बच्चों को खोजने से इंकार कर दिया और उसे चांटा मारने की धमकी देने लगी। पुलिस कर्मियों के साथ महिला की नोकझोंक होती रही है। लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।
उधर मेरठ में पुलिसकर्मी का शराब पीकर नशे में धुत होकर लकड़ी काटने वालों से सुविधा शुल्क मांगते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में पुलिसकर्मी शराब के नशे में पूरी तरह लड़खड़ता दिख रहा है। वह लकड़ी माफिया से सुविधा शुल्क लेते हुए भी नजर आ रहा है। पुलिसकर्मी लकड़ी माफिया से गाली गलौज करते हुए सेटिंग कर रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद यूपी 100 के इस सिपाही पर नशे की हालत में अभद्रता करने के बाद जांच बैठा दी गई है। बताया जा रहा है कि मामला मेरठ से सटे मुंडाली का है। पुलिसकर्मी का नाम सुभाष बताया गया है। सिपाही सुभाष डायल 100 में तैनात है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/