{"_id":"5d9505478ebc3e014e28075e","slug":"policeman-commit-suicide-meerut-news-mrt4464994130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकलह में सिपाही ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकलह में सिपाही ने फांसी लगाई
विज्ञापन
policeman commit suicide
मेरठ/कंकरखेड़ा।
गृहकलह से परेशान यूपी पुलिस के सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को उसका शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही वर्तमान में कंकरखेड़ा में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, सिपाही दीपक सिंह राघव (35) पुत्र रामवीर मूलरूप से बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव टिटौना निवासी था। वह पत्नी प्रियंका के साथ कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी फेस-2 संत विहार में मनोज कुमार के मकान में किराए पर रहा था। दीपक छुट्टी पर घर आया था। बुधवार दोपहर बाद खाना खाकर वह कमरे में चला गया। बंद कमरे में उसने पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। काफी देर बाद पत्नी कमरे में गई तो दीपक का शव पंखे से लटका पाया। प्रियंका ने पड़ोस में रहने वाली बहन रेखा को सूचना दी। दोनों उसे लेकर कैलाशी हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, दीपक 2015 बैच का सिपाही था। 2017 में उसकी शादी हुई थी। दंपती की एक साल की बच्ची भी है। दंपती में अनबन रहती थी। इस कारण दीपक उसे गांव कंकरखेड़ा ले आया। यहां भी झगड़े कम नहीं हुए। इंस्पेक्टर बीपी राणा का कहना है कि मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
सिपाही के आत्महत्या करने की खबर परिजनों को मिली तो वह आनन-फानन गांव से मोर्चरी पहुंचे। सिपाही का शव देखते ही सब बिलख पड़े। सिपाही के परिजनों व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था।