Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Policeman accused of slapping BJP worker, ruckus among BJP workers

Meerut News: पुलिसकर्मी पर भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का आरोप, भाजपाईयों का हंगामा

Mon, 18 May 2026 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Policeman accused of slapping BJP worker, ruckus among BJP workers
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती चौकी पर रविवार रात को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब भाजपा के मनोनीत पार्षद कमल कुमार अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ चौकी परिसर में धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। भाजपाईयों ने चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर भाजपा कार्यकर्ता रोहित को थप्पड़ मारने का आरोप है। मामले को लेकर भाजपाईयों ने सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को मामले की जानकारी दी। सीओ ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नई बस्ती चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी नई बस्ती में हुए एक झगड़े की जांच के सिलसिले में रविवार को रोहित उर्फ जोगिंदर के घर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मी ने रोहित को थप्पड़ मार दिया। परिजनों ने इसकी सूचना मनोनीत पार्षद को दी। सूचना मिलने पर पार्षद अपने समर्थकों के साथ चौकी पहुंचे। पार्षद अपने समर्थकों के साथ चौकी परिसर में ही धरने पर बैठ गए। धरने के चलते चौकी परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पार्षद ने भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि पुलिसकर्मी जांच के लिए गए थे। जहां पर दोनों की कहासुनी हुई। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।-----------
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed