{"_id":"6acfc1610f56b932e70a098a","slug":"policeman-accused-of-misconduct-meerut-news-c-72-1-mct1011-161097-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिसकर्मी पर लगाया अभद्रता करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिसकर्मी पर लगाया अभद्रता करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। नंद विहार कॉलोनी में लावारिस कुत्तों को खाना देने आई महिला स्वाति बालियान ने एक दरोगा और उसके साथियों पर अभद्रता करने तथा परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने पर शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
नंद विहार कॉलोनी निवासी स्वाति बालियान ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह प्रतिदिन सुबह के समय लावारिस कुत्तों को खाना खिलाती है। आरोप है कि 12 अक्तूबर को कॉलोनी निवासी यूपी पुलिस में दरोगा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि उसने कुत्ते को भगाया और उस पर डंडा फेंककर मारा। पीड़िता वहां से चली गई। आरोप है कि इसके बाद दरोगा व उसके साथियों ने स्वाति तथा उनकी मां के साथ अभद्रता कर गाली-गलौज की। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -