फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police will reach the victims more quickly, eight new PRV vehicles received

Meerut News: पीड़ितों तक और जल्द पहुंचेगी पुलिस, मिले आठ नए पीआरवी वाहन

Tue, 31 Mar 2026 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Police will reach the victims more quickly, eight new PRV vehicles received
एसएसपी ने नई पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
अब पुलिस पीड़ितों की कॉल पर घटनास्थल पर और भी जल्द पहुंचेगी। मेरठ पुलिस को सोमवार को आठ नए पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) वाहन मिल गए हैं। एसएसपी अविनाश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। अब जिले में कुल चौपहिया पीआरवी की संख्या 88 हो गई है। इससे अब रिस्पॉन्स टाइम में कमी आएगी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। ये वाहन आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देंगे। इनके माध्यम से आमजन को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। इन वाहनों से पुलिस की पहुंच और दक्षता में वृद्धि होगी। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस कंट्रोल रूम यूपी-112 पर मिलने वाली सूचना पर पुलिसकर्मी इन वाहनों पर सवार होकर तुरंत कॉलर के पास पहुंचेगी। इसके अलावा जिले के कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर इनकी तैनाती की जाएगी। इससे अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी और नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। मेरठ यूपी 112 कंट्रोल रूम प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि जिले में 29 दोपहिया पीआरवी भी हैं। मेरठ का रिस्पॉन्स टाइम वर्तमान में प्रदेश में टॉप-10 में हैं। ये टाइम लगभग आठ मिनट है। नए वाहनों के मिलने से इसमें और कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed