फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police uncovered incidents of theft in Meerut, recovered silver coins and cash

Meerut: पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, चांदी के सिक्के और नगदी बरामद, आरोपी जाएंगे जेल

Sat, 25 Jun 2022 11:26 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज़ एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Jun 2022 11:26 PM IST
सार

चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चांदी के सिक्के और नगदी बरामद की है। पुलिस रविवार को आरोपियों को भेजेगी।

विज्ञापन
Police uncovered incidents of theft in Meerut, recovered silver coins and cash
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में कुछ दिनों हुई मकानों में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चांदी के सिक्के व कुछ नकदी बरामद की है। बताया गया कि पुलिस रविवार को दोनों चोरों को जेल भेजेगी।

विज्ञापन


थाना प्रभारी अवनीश ने बताया कि पिछले दिनों पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में दो-तीन मकानों में चोरी की घटना हुई थी। जिसको लेकर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने इस मामले में विशु पुत्र मुकेश कुमार निवासी टीकाराम कॉलोनी कंकरखेड़ा व अक्षय पुत्र नाहर सिंह निवासी टीकाराम कॉलोनी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने चोरी की घटनाओं को कबूल किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IPS Officer Transfer: आईपीएस प्रभाकर चौधरी का तबादला, अब मेरठ के एसएसपी बने रोहित सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर 10 चांदी के सिक्के व 9050 रुपये बरामद किए। दोनों ने बताया कि उन्होंने सोने के जेवरात मवाना निवासी एक सर्राफ को 49 हजार रुपये में बेच दिए थे। वहीं, पल्लवपुरम पुलिस ने शनिवार को मवाना पहुंचकर सर्राफ को हिरासत में ले लिया था। रुपये वापस लौटा देने पर पुलिस ने सर्राफ को छोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को दोनों को जेल भेजा जाएगा। दोनों के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed