{"_id":"6aaaae3bbea7096249076a37","slug":"police-team-that-solved-the-theft-case-felicitated-meerut-news-c-73-1-mtd1001-108701-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को किया सम्मानित
विज्ञापन
बहसूमा में रिटायर्ड दरोगा के घर हुई थी चोरी की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। जाट महासभा ने रिटायर्ड दरोगा जितेंद्र सिंह राठी के घर हुई चोरी का खुलासा करने वाले बहसूमा पुलिस टीम को थाना परिसर में फूल माला, सम्मान प्रतीक व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कस्बे के मोहल्ला मार्कपुरिया निवासी दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा जितेंद्र सिंह राठी के बंद मकान से 25 अगस्त को दो लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और लाइसेंसी बंदूक के कारतूस चोरी हुए थे। ले गए थे। पुलिस ने जांच के बाद वारदात को खुलासा का आरोपियों को पकड़ कर सभी सामान बरामद कर लिया था।
बुधवार को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीओ मवाना पंकज लवानिया, थाना प्रभारी रवींद्र पंवार और पुलिस टीम को जाट महासभा पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस दौरान अखिल भारतीय जाट महासभा मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, रालोद नेता कृष्णपाल राठी, काकरान खाप के थांबेदार अंकुर काकरान, दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त एसीपी विनोद कुमार केमवाल, सब इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, राजकुमार प्रबंधक, सभापति भूषण गुर्जर, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंगल, प्रताप गुर्जर, सुधीर अहलावत, कृपाल लांबा, प्रमोद गर्ग और इकबाल राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -