फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police stop the congress leaders pad yatra , the leaders sit in strike

पुलिस ने रोकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की न्याय यात्रा, धरने पर बैठे कार्यकर्ता

Tue, 22 Sep 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
police stop the congress leaders pad yatra , the leaders sit in strike
कांग्रेस कार्यकर्ता न्याय यात्रा निकालते हुए। - फोटो : SARDANA
जानीखुर्द(मेरठ)। मीरपुर जखेड़ा में जहरीली शराब पीकर मरे तीन युवकों के परिवार वालों को मुआवजा और घटना के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने सोमवार को गांव मीरपुर जखेड़ा से न्याय यात्रा की शुरूआत की। न्याय यात्रा को पुलिस ने गांव के बाहर ही रोक लिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। बाद में मुख्यमंत्री के नाम अपनी मागों का ज्ञापन सीओ को देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

मीरपुर जखेड़ा में दो सप्ताह पूर्व तीन युवकों पवन, जगपाल और अमित की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई थी। मृतक परिवार को मुआवजे व न्याय के लिए विपक्षी दल लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री विरेंद्र सिंह गुड्डू और जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में गांव मीरपुर जखेड़ा से न्याय यात्रा की शुरूआत की। कार्यकर्ता हाथों में मुआवजा देने और मृतकों को न्याय दिलवाने की मांग लिखे होर्डिंग-बैनर लिये हुए थे। न्याय यात्रा जैसे की गांव से बाहर निकलनें के रास्ते पर पहुंची, वहां पहले से तैनात जानी, सरूरपुर, टीपी नगर, रोहटा की पुलिस ने यात्रा को रोक दिया। यात्रा को पुलिस द्वारा रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता मार्ग पर बैठ कर धरना-प्रर्दशन करने लगे। काफी देर नारेबाजी करने के बाद मौके पर मौजूद सीओ ब्रहमपुरी अमित राय ने प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात की। काफी देर बाद विरेंद्र सिंह गुड्डू और जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मागों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सीओ ब्रहमपुरी को दिया। ज्ञापन में घटना की न्यायिक जांच करवाने, मृतक परिवारों को मुआवजा के रूप पर दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, अवैध शराब को कारोबार रोकने और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने और आबकारी विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज कुराली, जाहिद अंसारी, मोनिंदर सूद, दिनेश उपाध्याय, विजय चिकारा, नवनीत नागर, गुलजार चौहान,बबीता गुर्जर, सलीम खान, अनिल घाट,मतीन रज, आशाराम, अक्षय मलिक, हर्ष ढ़ाका, अरूण, संजीव शर्मा, ओमबीर शर्मा, भोला दिवान, राकेश कुशवाह, रोहित गुर्जर, राजेन्द्र जाटव, तेजपाल, किरण बाला, कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed