{"_id":"6191fee1dc09417923675f74","slug":"police-station-in-charge-son-left-the-house-by-leaving-a-note-i-am-going-to-buddhas-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बुद्ध की राह पर जा रहा हूं... लिख घर छोड़ गया थाना प्रभारी का बेटा, कई दिन से पढ़ रहा था गीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बुद्ध की राह पर जा रहा हूं... लिख घर छोड़ गया थाना प्रभारी का बेटा, कई दिन से पढ़ रहा था गीता
Mon, 15 Nov 2021 12:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:50 PM IST
सार
गाजियाबाद निवासी थाना प्रभारी के बेटे ने महात्मा बुद्ध की राह पर जाने की बात एक कागज पर लिखकर घर छोड़कर निकल गया। परिजनों ने मामले को लेकर बेटे की गुमशुदगी की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
लापता आरयन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के निवाड़ी थाना प्रभारी मनोज कुमार के बेटे आर्यन ने महात्मा बुद्ध की राह पर जाने की बात एक कागज पर लिखी और घर छोड़कर चला गया। सुराग नहीं लगा तो मनोज ने कंकरखेड़ा थाने में बेटे की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मूलरूप से शामली निवासी और वर्तमान में निवाड़ी थाना प्रभारी मनोज कुमार कंकरखेड़ा के मंगलपुरी में परिवार के साथ रहते है। बताया गया है कि उनका बेटा आर्यन कई दिनों से गीता का अध्ययन कर रहा था। इस बीच वह महात्मा बुद्घ की तरह ज्ञान अर्जित करने के लिए घर छोड़कर निकल जाने की बात भी कहता था। परिजनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
शनिवार को आर्यन ने परिजनों को बताया कि वह ट्यूशन पढ़ने जा रहा है। देर रात तक भी जब वह नहीं लौटा तो तलाश शुरू हुई। पता चला कि वह ट्यूशन पढ़ने भी नहीं गया। इसी बीच परिजनों को घर में एक पत्र मिला जिसमें आर्यन ने ज्ञान पाने के लिए निकल जाने की बात लिखी थी।
विज्ञापन
परिजनों के होश उड़ गए और मनोज कुमार निवाड़ी थाने से घर पहुंचे। रविवार को मनोज ने कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस आर्यन की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आर्यन को सकुशल बरामद कर लिया जायेगा।