यूपी पुलिस का कारनामा: चोरी की बिजली से गुलजार है बागपत का ये थाना, दनादन चलते हैं एसी
- दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर थाना, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं
- थाने में लगे दो एसी, कंप्यूटर कक्ष और आवास में पहुंच रही बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमजन को बात-बात पर कानून का पाठ पढ़ाने वाली खाकी के कारनामे निराले हैं। बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रमाला थाना चोरी की बिजली से गुलजार है। खाकी का रौब ऐसा कि बिना कनेक्शन ही बिजली फूंककर सरकार को लाखों रुपये का फटका लगाया जा रहा है। थाना परिसर में खंभा भी है। चोरी की बिजली से कंप्यूटर और दो एयर कंडीशनर चल रहे हैं। प्रति माह हजारों रुपये की बिजली फूंकी जा रही है।
बात अगर खाकी की गिरेबान तक आ जाए तो कानून भी मायने नहीं रखता। पुलिस का एक ओर बड़ा कारनामा सामने आया है। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर करीब ढाई दशक पहले से रमाला थाना चोरी बिजली से गुलजार है। उर्जा निगम के एसडीओ राणा प्रताप ने पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले एक साल से बिजली कनेक्शन के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
दो बार थाने की बिजली काट दी गई। पुलिस के अधिकारियों से पत्र व्यवहार किया गया, लेकिन थाने के नाम पर अब तक कनेक्शन मंजूर नहीं कराया गया। इससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है। किशनपुर बिराल बिजलीघर के जेई राकेश ढाका का कहना है कि थाने पर बिजली का कनेक्शन नहीं है।
यह भी पढ़ें: देश में एक और बड़े नेता की मौत, ऐसा रहा राजनीतिक सफर, आठ बार बने सांसद और...
देखिए पुलिस का यह कारनामा
जिला पंचायत ने बड़ौत में छात्रावास का निर्माण कराया। लेकिन पुलिसकर्मियों ने कब्जा कर आवास बना लिए। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बार-बार पत्र लिख रहे हैं, लेकिन अब तक छात्रावास को खाली नहीं कराया जा सका। अधिकारी बार-बार जांच की बात करते हैं।
एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि रमाला थाने का प्रकरण जानकारी में नहीं है। अगर थाने में कनेक्शन नहीं है और आपूर्ति ले रहे हैं तो गलत है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/