फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police sent three accused to jail in the case of student's death

पुलिस ने छात्रा की मौत के मामले में तीन आरोपियों को भेजा जेल

Sat, 02 Aug 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Police sent three accused to jail in the case of student's death
कंकरखेड़ा। मेरठ-करनाल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार आवेरलोड कैंटर ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी थी। जिसमें 11 वर्षीय छात्रा आर्या सिरोही की मौत हो गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को गणपति विहार निवासी अमित सिरोही की 11 वर्षीय बेटी की हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी चालक कैंटर छोड़कर मौके से भाग गया था। चौकी प्रभारी गौरव तिवारी की तहरीर पर पुलिस चार आरोपी सोनू, गुलफाम, शाहनवाज व आसिफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात सोनू, गुलफाम व शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया था। सीओ दौराला का कहना है कि जल्द चौथे आरोपी आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed