फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police sent a prize crook to jail

पुलिस ने इनामी बदमाश को जेल भेजा

Sun, 22 Nov 2020 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Police sent a prize crook to jail
जानीखुर्द। पुलिस ने शुक्रवार रात बाफर संपर्क मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान दबोचे 20 हजार के इनामी बदमाश को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे शनिवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानी पुलिस की बीती रात मेरठ-बागपत मार्ग स्थित बाफर संपर्क मार्ग पर गश्त के दौरान एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने घायल बदमाश सरफराज पुत्र सरदार निवासी गांव जानी कलां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने उससे तमंचा, दो कारतूस बरामद किए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आज सरफराज को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया। जानी थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह के अनुसार गिरफ्तार बदमाश सरफराज पर जानी थाने में एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। जिसमें छह मुकदमे गोकशी के हैं। दो मुकदमे आर्म्स एक्ट, दो जानलेवा हमले तथा दो गैगस्टर के हैं। सरफराज पर बीस हजार रुपये का इनाम मेरठ पुलिस की ओर से घोषित गया था। वह काफी दिन से छिपकर मुंबई में रह रहा था। वह शुक्रवार को मेरठ लौटा था। मेरठ-बागपत मार्ग पर वह किसी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed