फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police seized illegal liquor of worth more then Rs seventeen lakh in saharanpur, Two arrested

सहारनपुर: 17.50 लाख रुपये की 533 पेटी अवैध शराब बरामद, दो तस्कर दबोचे

Tue, 14 Jan 2020 06:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jan 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Police seized illegal liquor of worth more then Rs seventeen lakh in saharanpur, Two arrested
illegal liquor - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना फतेहपुर पुलिस ने सोमवार की रात चेकिंग के दौरान अवैध शराब की पेटियों से लदे कैंटर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


कैंटर में 17.50 लाख रुपये की 533 शराब की पेटी लदी थी। पकड़े गए तस्करों में एक बिहारीगढ़ थाने से भी शराब की तस्करी के मामले में वांछित चल रहा है। 

एसओ अमित शर्मा ने बताया, कि रात करीब सवा 11 बजे पुलिस फतेहपुर-कलसिया रोड पर मांडूवाला गांव के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने कलसिया की तरफ से आए कैंटर को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां लदी थी। 

विज्ञापन

पुलिस ने कैंटर में सवार गुलफाम व फिरोज निवासी बेहट को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि कैंटर में 533 शराब की पेटियां लदी थी। जिनकी कीमत करीब 17.50 लाख रुपये है। 

पकड़े गए तस्करों में फिरोज बिहारीगढ़ थाने से भी शराब के मामले में ही वांछित चल रहा था। पुलिस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है किस राम कहां से लाई जा रही थी और कहां पर सप्लाई की जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed