फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police search CCTV footage

पुलिस ने जाहिदपुर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली

Thu, 16 Jan 2020 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
police search CCTV footage
खरखौदा। गांव जाहिदपुर स्थित कॉलोनी जीनश गार्डन में बीती सोमवार देर रात एक मकान में पेट्रोल से आग लगाकर महिला एवं उसके सात बच्चों को जिंदा जलाने का प्रयास किया। जिससे महिला एवं दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। पुलिस बुधवार को सीओ किठौर ने नेतृत्व फिर से जांच के लिए पहुंची। उसने मकान के पीछे कारखाने में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

गांव जाहिदपुर में राहेमीन छह बेटियों एवं एक बेटे के साथ रह रही है। वह कपड़ों पर मोती लगाने एवं सिलाई करके परिवार का पालन पोषण कर रही है। वह बीती रात परिवार के साथ सो रही थी। मकान के रोशनदान में पाइप के जरिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे राहेमीन, उसकी 13 वर्षीय बेटी यशा एवं नौ वर्षीय बेटा अनस बुरी तरह झुलस गए। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के सैकड़ों लोग पहुंचे और परिजनों को बचाया। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, अनस की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस
इस मामले को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। इस पर बुधवार को सीओ किठौर रामानंद कुशवाह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। जिसमें आरोपी के दो रास्तों से महिला के मकान पर पहुंचने का मामला प्रकाश में आया। मकान के आगे वाले रास्ते पर सीसीटीवी नहीं है। पीछे वाले रास्ते पर एक कारखाने पर सीसीटीवी कैमरे लगे मिले हैं। खरखौदा पुलिस ने दोबारा से कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी आसपास का होने की आशंका
पुलिस जांच में मामला प्रकाश में आया है कि महिला की बड़ी बेटी का विवाह हो गया है। घटना वाली रात्रि में शादीशुदा बेटी भी देर शाम अकेली ही जाहिदपुर पहुंची थी। वहीं, महिला की दूसरे नंबर की बेटी का रिश्ता हाल ही में मेरठ के एक युवक से तय हुआ था। युवक प्लंबर है। महिला पक्ष को युवक के हकलाने की जानकारी हुई तो रिश्ता टूट गया। पुलिस उक्त युवक की मोबाइल कॉल खंगाल रही है। इसके अतिरिक्त इस वारदात को वही अंजाम दे सकता है जिसे मकान की पूरी जानकारी है।

घायलों की हालत में सुधार
मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन राहेमीन एवं उसकी पुत्री यशा की हालत में चिकित्सकों ने सुधार बताया गया है। वहीं, दिल्ली में भर्ती पुत्र अनस की तबीयत स्थिर बताई है। उधर, सीओ किठौर रामानंद कुशवाह ने कहा कि मकान में आग लगाकर पूरे परिवार को जलाने के मामले में तथ्यों पर जांच चल रही है। मामला कुछ भी हो सकता है।-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed